ukraine rejected minerals deal with US| Zelensky| Donald Trump| Ukraine Russia War | अमेरिका को अपना खनिज भंडार नहीं देगा यूक्रेन: जेलेंस्की बोले- अमेरिका हमारे आधे संसाधन लेकर जंग में मदद देगा, इसकी गारंटी नहीं

[ad_1]

कीव2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले हफ्ते अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कीव में मुलाकात की थी।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्ध में दी गई मदद के बदले यूक्रेन के खनिज भंडार में हिस्सा मांगने के अमेरिका के ऑफर को ठुकरा दिया है। यह जानकारी रविवार को अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने दी।

इस डील के तहत अमेरिका ने यूक्रेन के ग्रेफाइट, लिथियम और यूरेनियम समेत सारे खनिज भंडारों में 50% हिस्सेदारी की मांग रखी थी।

अमेरिका का कहना था कि अब तक जो भी मदद यूक्रेन को दी गई है उसके बदले में यूक्रेन के रेअर अर्थ मटेरियल को हमसे बांटे। हालांकि इस डील में ये नहीं बताया गया था कि 50% खनिज लेने के बाद अमेरिका सैन्य और आर्थिक मदद देना जारी रखेगा या नहीं।

28 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क में ट्रम्प और जेलेंस्की के मुलाकात की तस्वीर।

28 सितंबर 2024 को न्यूयॉर्क में ट्रम्प और जेलेंस्की के मुलाकात की तस्वीर।

US ट्रेजरी सेक्रेटरी कीव में जेलेंस्की को दिया था प्रस्ताव 12 फरवरी को अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कीव में जेलेंस्की से मुलाकात की थी। तब उन्होंने देश के आधे खनिजों की मांग की थी। यह ट्रम्प प्रशासन के किसी अधिकारी की पहली यूक्रेन यात्रा थी। एक क्लोज डोर मीटिंग में यूक्रेनी राष्ट्रपति इस डील से इनकार कर दिया था।

यूक्रेन के एक अधिकारी और एनर्जी एक्सपर्ट ने रविवार को बताया कि अमेरिका न सिर्फ यूक्रेन के खनिज में हिस्सेदारी मांग रहा था, बल्कि तेल और गैस जैसे प्राकृतिक संसाधनों को भी हथियाना चाह रहा था। अगर ये डील फाइनल हो जाती तो यूक्रेन के संसाधनों से हुई आधी कमाई पर भी अमेरिका का हक हो जाता।

इस डील को रिजेक्ट करने को लेकर जेलेस्की ने कहा-

QuoteImage

इस डील में ऐसी कोई गारंटी नहीं दी गई कि हमारे संसाधन लेकर अमेरिका हमें रूस के खिलाफ जंग में सुरक्षा मुहैया कराता रहेगा।

QuoteImage

ट्रम्प ने 3 फरवरी को यूक्रेन से डील करने की बात कही थी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 3 फरवरी को कहा था कि वे यूक्रेन से जंग में मदद जारी रखने के बदले रेयर अर्थ मटेरियल (दुर्लभ मृदा संसाधन) को लेकर समझौता करना चाहते हैं। ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में मीडिया से कहा था कि अमेरिका ने यूक्रेन को अपने यूरोपीय सहयोगियों के मुकाबले ज्यादा सैन्य और आर्थिक सहायता भेजी है।

ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

हम यूक्रेन के साथ एक ऐसा समझौता करना चाहते हैं कि जिसके तहत वो अपने रेयर अर्थ मटेरियल और अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों की सुरक्षा करेगा।

QuoteImage

ट्रम्प ने बताया कि कि उन्हें यूक्रेनी सरकार से यह मैसेज मिला है कि वे अमेरिका को आधुनिक तकनीकी अर्थव्यवस्था बनने में मदद करने के लिए रेयर अर्थ मटेरियल को लेकर एक समझौता करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं रेयर अर्थ मटेरियल की सुरक्षा चाहता हूं। हम सैकड़ों अरब डॉलर लगा रहे हैं। उनके पास बहुत बढ़िया रेयर अर्थ मटेरियल है।

इलेक्ट्रॉनिक्स से IT तक में रेयर अर्थ मटेरियल का इस्तेमाल

रेयर अर्थ मटेरियल 17 एलिमेंट्स का एक ग्रुप है, जो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर मिलिट्री इक्विपमेंट तक में इस्तेमाल होता है। इसका उपयोग IT इंडस्ट्रीज, सौर ऊर्जा, केमिकल इंडस्ट्रीज के अलावा आधुनिक तकनीकी ऑयल रिफाइनरी में और कई अन्य इंडस्ट्रीज में होता है।

अगले हफ्ते रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा करेंगे ट्रम्प और पुतिन के मंत्री

ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के तीन प्रमुख विदेश नीति सलाहकार अगले हफ्ते सऊदी अरब में रूसी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकालने पर बात की जाएगी।

12 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी। तब ट्रम्प ने पत्रकारों को बताया था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने को लेकर बातचीत सऊदी अरब में होगी।

ट्रम्प के इस बयान पर जेलेंस्की ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनके देश की किस्मत से जुड़ी कोई भी बातचीत उनकी मौजूदगी के बिना नहीं होनी चाहिए।

रूस के साथ जमीन अदला-बदली को तैयार जेलेंस्की

इसके एक दिन पहले 11 फरवरी को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन जंग रोकने के लिए रूस के साथ जमीन की अदला-बदली को तैयार हैं। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा था कि यदि ट्रम्प, रूस और यूक्रेन को एक मंच पर लाने में सफल होते हैं तो यह मुमकिन है।

जेलेंस्की ने यह भी माना था कि बिना अमेरिकी मदद के वे जंग नहीं लड़ सकते। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो यह कहते हैं कि यूरोप, अमेरिका के बिना भी यूक्रेन की हिफाजत कर सकता है। लेकिन यह सच नहीं है। अमेरिका के बिना यूक्रेन की सुरक्षा संभव नहीं है।

ट्रम्प ने कहा- बेतुकी जंग को खत्म करने जा रहे हैं

इलेक्शन कैंपेन के दौरान एक दिन में जंग रुकवाने का दावा करने वाले ट्रम्प ने इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी थी।

इलेक्शन कैंपेन के दौरान एक दिन में जंग रुकवाने का दावा करने वाले ट्रम्प ने इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी थी।

इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि यूक्रेन में संघर्ष को खत्म करने के लिए चर्चा जारी है। हम जल्द ही जंग खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा- हमने रूस और यूक्रेन के मामले में काफी प्रगति की है। हम देखेंगे कि क्या होता है। हम उस बेतुकी जंग को रोकने जा रहे हैं।

जंग शुरू होने के बाद से अमेरिका यूक्रेन को करीब 63 अरब डॉलर (5.45 लाख करोड़ रुपए) की मदद दे चुका है। ट्रम्प अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान भी एक दिन में यूक्रेन वॉर खत्म कराने की बात कह चुके हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई डिटेल नहीं दी थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *