Tyler Christopher Passed Away | हॉलीवुड एक्टर टायलर क्रिस्टोफर का 50 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से दुनिया को कहा अलविदा

[ad_1]

हॉलीवुड एक्टर टायलर क्रिस्टोफर की फोटो (Photo – Instagram)

Loading

नवभारत एंटरटेनमेंट डेस्क : हॉलीवुड (Hollywood) के मशहूर एक्टर टायलर क्रिस्टोफर (Tyler Christopher) के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। ‘जनरल हॉस्पिटल’ और ‘डेज ऑफ अवर लाइव्स’ शो में अपनी भूमिका निभाकर फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर टायलर क्रिस्टोफर का निधन हो गया।

कार्डियक अरेस्ट से टायलर क्रिस्टोफर ने अपने सैन डिएगो स्थित अपार्टमेंट में आखिरी सांस ली। एक्टर 50 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर के निधन की खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर है। टायलर क्रिस्टोफर के निधन से ‘जनरल हॉस्पिटल’ के को-स्टार और दोस्त मौरिस बेनार्ड सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें

मौरिस बेनार्ड ने टायलर के निधन पर जताया शोक  

मौरिस बेनार्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टायलर के निधन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “यह अत्यंत दुख के साथ है कि हम टायलर क्रिस्टोफर के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। टायलर का आज सुबह उनके सैन डिएगो अपार्टमेंट में एक हृदय संबंधी घटना के बाद निधन हो गया। टायलर वास्तव में एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने हर दृश्य में स्क्रीन पर धूम मचा दी और अपने अभिनय के माध्यम से अपने वफादार प्रशंसकों को खुशी प्रदान की।”

टायलर को बताया मधुर आत्मा

उन्होंने आगे लिखा, “टायलर उन सभी लोगों के लिए एक मधुर आत्मा और अद्भुत मित्र था जो उसे जानते थे। हम अपने प्रिय मित्र को खोने से बेहद सदमे में हैं और उसके बच्चों और उसके पिता के लिए प्रार्थना करते हैं।” फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी टायलर क्रिस्टोफर के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *