Two years after the attack on Ukraine Putin boarded a fighter plane equipped with nuclear weapons what is its meaning – International news in Hindi

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूक्रेन के साथ युद्ध के दो साल बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियारों से लैस युद्धक विमान में सवार हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या उनकी यह कार्रवाई वास्तव में अमेरिका समेत पश्चिमी दुनिया के खिलाफ परमाणु हमले का संदेश है। सोशल मीडिया पर पुतिन के परमाणु हथियारों से लैस फाइटर जेट पर सवार होने की वीडियो सामने आया है।

रूसी सरकारी टीवी चैनलों पर पुतिन के लड़ाकू विमान में चढ़ने का एक वीडियो जारी किया गया है। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन गुरुवार को मध्य रूसी शहर कजान में कजान एविएशन प्लांट के रनवे से टीयू-160M सुपरसोनिक फाइटर जेट में सवार हुए। करीब आधे घंटे तक आसमान में उड़ने के बाद वह उतरा। इस उड़ान के जरिये पुतिन का उद्देश्य यूक्रेन में युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस की परमाणु शक्ति का दम दिखाना था।

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे पुतिन को रूस की राजनीतिक व्यवस्था पर अपनी मजबूत पकड़ का भरोसा है, जिसे उन्होंने पिछले 24 वर्षों के दौरान स्थापित किया है। वहीं रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्र क्रीमिया के पास काला सागर में अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो बेड़े की मौजूदगी को लेकर पिछले कुछ हफ्तों में तनाव बढ़ गया है। ऐसे में पुतिन के कदम को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। 

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी, 2022 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक टेलीविजन चैनल पर राष्ट्र के नाम एक भाषण में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा की थी। वहीं सैन्य पर्यवेक्षकों का एक वर्ग नाटो की हालिया गतिविधि को युद्ध के पिछले दो वर्षों में एक नया मोड़ मानता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *