Two killed, five injured in Manipur | मणिपुर में दो लोगों की हत्या, पांच घायल: घायलों में एक भाजयुमो नेता, एक अन्य व्यक्ति लापता

इंफाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर में 3 मई के बाद से हिंसा जारी है। इसके चलते 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

मणिपुर में मंगलवार को दो समूहों के बीच ताजा गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों में एक भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का नेता है। एक व्यक्ति लापता भी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर दो समुदायों के विलेज वालेंटियर्स के बीच गोलीबारी हुई। हिंसा के बाद इंफाल घाटी के कडांगबैंड, कौट्रुक और कांगचुप गांवों में रहने वाले लोग घर छोड़कर भाग गए।

भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मनोहरमयुम बारिश शर्मा गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

18 जनवरी को 4 लोगों की हत्या हुई थी
मणिपुर में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की हत्या, हिंसा को लेकर इम्फाल में प्रदर्शन, अफसर बोले- सुरक्षा बलों पर हमले में म्यांमार के आतंकी शामिल

इसके पहले 18 जनवरी को भी मणिपुर में 4 लोगों की हत्या कर दी गई। मणिपुर पुलिस ने गुरुवार 18 जनवरी को बताया उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले में ​​​ ओइनम बमोलजाओ (61) और उनके बेटे ओइनम मैनिटोम्बा (35) को मार डाला। साथ ही उसी जिले के स्वयंसेवक थियाम सोमेन (54) की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इसके अलावा, बुधवार 17 जनवरी की रात कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे इम्फाल पश्चिम जिले के कांगचुप में एक गांव के स्वयंसेवक ताखेललंबम मनोरंजन (26) की मौत हो गई। साथ ही एक अन्य स्वयंसेवक मंगशताबम वांगलेन भी गोली लगने से घायल हो गया था।

मणिपुर में अब तक 200 से ज्यादा मौतें, 1100 घायल
राज्य में 3 मई से कुकी और मैतेई के बीच जारी जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राज्य में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…

मणिपुर के थौबल में पुलिस हेडक्वार्टर पर फायरिंग:BSF के दो जवान घायल; सुरक्षा सलाहकार बोले- हमले के पीछे म्यांमार के उग्रवादी

मणिपुर के थौबल जिले में उपद्रवियों ने बुधवार रात (17 जनवरी ) पुलिस हेडक्वार्टर पर हमला किया। उपद्रवी भीड़ की तरफ से की गई फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार भीड़ ने पहले हेडक्वार्टर में दाखिल होने की कोशिश की थी। जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया, तो भीड़ के बीच से कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *