| TVF ने e4m प्ले अवार्ड्स में बड़ी जीत की हासिल, अलग-अलग कैटिगरीज में जीते 19 अवार्ड्स

[ad_1]

Loading

मुंबई: द वायरल फीवर ने e4m प्ले अवार्ड्स में बड़ी जीत हासिल की है। शानदार बात यह रही है कि टीवीएफ ने अलग-अलग कैटिगरीज में 19 अवार्ड्स जीते हैं। टीवीएफ ने बेस्ट वेब सीरीज तेलुगु- हॉस्टल डेज और बेस्ट वेब सीरीज मराठी- शांति क्रांति एस 2 के लिए अवार्ड्स जीते हैं।

इसके अलावा द वायरल फीवर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेस्ट ड्रामा शो- ये मेरी फैमिली सीजन 2, बेस्ट कॉमेडी शो- परमानेंट रूममेट्स सीजन 3, बेस्ट कॉमेडी शो- हू इज योर गाइनेक? सीजन 3, बेस्ट वायरल वीडियो- ऑफिस एनिमल के लिए अवार्ड्स जीते हैं।

बेस्ट परफॉर्मेंस की कैटेगरी में टीवीएफ ने मेल रीजनल- अभय महाजन (शांति क्रांति सीजन 2), चाइल्ड एक्टर- हेतल गड़ा (ये मेरी फैमिली सीजन 2), मेल रीजनल- ललित प्रभाकर (शांति क्रांति सीजन 2), मेल रीजनल- आलोक राजवाड़े (शांति क्रांति सीजन 2) के लिए अवार्ड्स जीते हैं।

बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस की कैटेगरी में, टीवीएफ ने बेस्ट एक्टर रोल का अवार्ड- विपुल गोयल, बेस्ट एक्ट्रेस- जूही परमार, बेस्ट एक्टर कॉमिक रोल- गगन अरोड़ा, बेस्ट परफॉर्मेंस चिल्ड एक्टर – अनंगद राज, बेस्ट राइटर- दीपेश सुमित्रा, जगदीश ने अवार्ड्स जीते हैं। इसके अलावा बेस्ट कपल जोड़ी कैटेगरी में परमानेंट रूममेट्स सीजन 3 के लिए निधि सिंह और सुमीत व्यास ने अवार्ड जीता।

बता दें कि टीवीएफ एक बड़ा कंटेंट क्रिएटर है, जो अलग-अलग भाषाओं में एंटरटेनमेंट से भरे शो पेश कर चुका है। इतना ही नहीं टीवीएफ के शो को दूसरी भाषाओं में भी एडाप्ट किया गया है। 2024 में टीवीएफ अपने सबसे पसंदीदा शो पंचायत, कोटा फैक्ट्री और गुल्लक के अगले सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाला है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *