Trump Zelensky Meeting on Ukraine War Oval House | यूक्रेन जंग पर ट्रम्प-जेलेंस्की में तीखी बहस: US प्रेसिडेंट बोले- आपने अमेरिका का अपमान किया; जेलेंस्की बातचीत छोड़कर व्हाइट हाउस से निकले

[ad_1]

वॉशिंगटन डीसी58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रम्प और जेलेंस्की की बहस की तस्वीरें। ये बहस उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कमेंट के बाद शुरू हुई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में शुक्रवार देर रात 10:30 बजे हुई बातचीत तीखी बहस में बदल गई।

यूक्रेन जंग पर करीब 45 मिनट की बातचीत बहुत शांति के साथ शुरू हुई, लेकिन बाद में कई ऐसे मौके आए जब दोनों नेता एक-दूसरे की तरफ उंगली दिखाते नजर आए।

बहस शुरू हुई उपराष्ट्रपति जीडी वेंस के जेलेंस्की पर लगाए आरोप के साथ। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की ने अमेरिका का अपमान किया है। यहां से बातचीत का रुख ही बदल गया।

कभी ट्रम्प फटकार लगाते तो कभी जेलेंस्की तेज आवाज में बोलते दिखे। व्हाइट हाउस के इतिहास में ऐसा पहली हुआ कि जब दो राष्ट्राध्यक्ष की चर्चा इतने तनाव भरे माहौल में हुई।

इसके बाद ट्रम्प ने कई बार जेलेंस्की से कहा कि आप कोई भी डील करने की स्थिति में नहीं हैं। आप तीसरी वर्ल्ड वॉर की संभावना के साथ जुआ खेल रहे हैं। या तो आप डील करें या हम इस समझौते से बाहर हो रहे हैं।

नाराज जेलेंस्की बातचीत से उठे और तेज कदमों से बाहर निकलकर अपनी काली एसयूवी में बैठकर होटल के लिए निकल गए। दरअसल दोनों नेताओं के बीच मिनरल्स को लेकर डील होनी थी, लेकिन यह बातचीत कैंसिल हो गई।

ट्रम्प, जेलेंस्की और वेंस की पूरी बातचीत को 8 तस्वीरों के साथ पढ़िए…

ट्रम्प बोले- जेलेंस्की अच्छे से तैयार होकर आए हैं

रात करीब 10 बजे जब जेलेंस्की ट्रम्प से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे तो ट्रम्प ने दरवाजे तक आकर उनका स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाया, फिर ट्रम्प ने जेलेंस्की की तरफ इशारा करते हुए मीडिया से कहा, ‘ये आज अच्छे से तैयार होकर आए हैं।’

बैठक में ट्रम्प हावी होने वाले हैं, इसका संकेत उन्होंने जेलेंस्की को रिसीव करते वक्त ही दे दिया था।

बैठक में ट्रम्प हावी होने वाले हैं, इसका संकेत उन्होंने जेलेंस्की को रिसीव करते वक्त ही दे दिया था।

जेलेंस्की ने ट्रम्प को जंग की तस्वीरें दिखाईं

दोनों राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के ओवल हाउस पहुंचे। यहां पर मीडिया के बीच दोनों की बातचीत शुरू हुई। ट्रम्प ने कहा कि अगर वे और जेलेंस्की मिलकर रूस और यूक्रेन के बीच जंग को रोक देंगे तो ये बहुत अच्छा होगा। जेलेंस्की ने ट्रम्प को जंग की तस्वीरें दिखाईं।

जेलेंस्की ने ट्रम्प को रूस के साथ जंग में बंदी बनाए गए लोगों की तस्वीरें दिखाईं।

जेलेंस्की ने ट्रम्प को रूस के साथ जंग में बंदी बनाए गए लोगों की तस्वीरें दिखाईं।

जेलेंस्की बोले- शांति की डील में पुतिन से समझौता न हो

ट्रम्प से बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने कहा, ‘शांति की डील में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।’

इस पर ट्रम्प ने कहा, ‘हम चाहते हैं ये जंग जल्द से जल्द खत्म हो जाए। उम्मीद है कि हमें ज्यादा सेना नहीं भेजनी पड़ेगी। मैं खनिज समझौते की सराहना करता हूं, क्योंकि हमें उसकी जरूरत थी। हमारे देश के साथ अब उचित व्यवहार किया जा रहा है।

ट्रम्प ने कहा,

QuoteImage

अगर मैंने रूस और यूक्रेन दोनों के साथ तालमेल न रखा होता, तो कोई समझौता संभव ही नहीं होता। मैं न तो पुतिन के साथ हूं, न किसी और के साथ। मैं सिर्फ अमेरिका के साथ हूं।

QuoteImage

इस मोड़ पर अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया।

वेंस ने कहा, ‘आपका रवैया बहुत असम्मानजनक है। ये सही कूटनीति नहीं है।’

जेलेंस्की ने जवाब दिया, ‘2014 में जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ, तब कई बार बातचीत हुईं। 2019 में मैंने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, और मुझे भरोसा दिया गया कि युद्धविराम लागू होगा। दोनों तरफ से युद्ध के कैदियों को रिहा किया जाएगा, लेकिन पुतिन ने इस समझौते को तोड़ दिया और 2022 में बड़ा हमला कर दिया।’

जेलेंस्की ने उपराष्ट्रपति वेंस की ओर देखते हुए पूछा, ‘यह कैसी कूटनीति है, जेडी वेंस?’

वेंस ने कहा, “मैं उस कूटनीति की बात कर रहा हूं जिससे आपके देश में हो रही तबाही को रोकेगी।

दोनों हाथ बगल में दबाए जेलेंस्की कुछ कहने की कोशिश करते हैं। लेकिन वेंस उन्हें बीच में टोक देते हैं।

दोनों हाथ बगल में दबाए जेलेंस्की कुछ कहने की कोशिश करते हैं। लेकिन वेंस उन्हें बीच में टोक देते हैं।

वेंस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ओवल ऑफिस में आकर इसे अमेरिकी मीडिया के सामने उठाना आपका अपमानजनक रवैया है। आपको प्रेसिडेंट ट्रम्प का शुक्रिया कहना चाहिए कि उन्होंने युद्ध में आपकी मदद की।’

जेलेंस्की ने बीच में वेंस से कहा, ‘क्या आप यूक्रेन गए हैं, वहां की समस्याएं देखने के लिए?’

वेंस ने जवाब दिया, ‘मैंने इसके बारे में पढ़ा है और देखा है। लेकिन क्या आपको लगता है उस देश के प्रशासन के प्रति अपमानजनक रवैया दिखाना सही है, जो आपके देश की बर्बादी रोकना चाहता है?’

ट्रम्प उंगली दिखाकर जेलेंस्की से कहते हैं कि आप हमें मत बताइए कि हम क्या महसूस करेंगे। जेलेंस्की कहते हैं कि मैं आपको कुछ नहीं बता रहा।

ट्रम्प उंगली दिखाकर जेलेंस्की से कहते हैं कि आप हमें मत बताइए कि हम क्या महसूस करेंगे। जेलेंस्की कहते हैं कि मैं आपको कुछ नहीं बता रहा।

इस पर जेलेंस्की ने कहा, ‘जब आप युद्ध में होते हो, तो सबके साथ परेशानियां होती हैं। भविष्य में इस युद्ध का असर अमेरिका पर भी पड़ेगा।’

(ट्रम्प झुंझलाते हुए बीच में बोलते हैं)

ट्रम्प ने कहा, ‘हमें मत बताइए कि हमें क्या महसूस करना चाहिए। आप हमें यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि हम क्या महसूस करेंगे।’

ट्रम्प उंगली दिखाकर अपनी बात जारी रखते हैं, ‘आप हमें कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। आपके पास चलने को कोई चाल ही नहीं है। आप लाखों लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं। आप वर्ल्ड वॉर तीन की संभावना से जुआ खेल रहे हैं। आप इस देश का अपमान कर रहे हैं।’

जब ट्रम्प कहते हैं कि आप लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं, तो जेलेंस्की न में अपना सिर हिलाते हैं और नजरें फेर लेते हैं।

जब ट्रम्प कहते हैं कि आप लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं, तो जेलेंस्की न में अपना सिर हिलाते हैं और नजरें फेर लेते हैं।

इसके बाद जेलेंस्की ने कहा कि मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं।

(ट्रम्प ने फिर उंगली उठाकर जेलेंस्की की ओर इशारा किया)

वेंस ने गुस्से में पूछा ‘क्या आपने इस बैठक में एक बार भी ‘धन्यवाद’ कहा?’

जेलेंस्की ने जवाब दिया, ‘कई बार।’

वेंस ने तुरंत कहा, ‘नहीं, इस बैठक में, क्या आपने ‘धन्यवाद’ कहा? आप पेंसिल्वेनिया गए और वहां हमारे विपक्षी के लिए प्रचार किया। अमेरिका और राष्ट्रपति के लिए कुछ आभार तो जताइए, जो आपका देश बचाने की कोशिश कर रहे हैं।’

जेलेंस्की ने वेंस से कहा, ‘आप सोचते हैं कि अगर आप युद्ध के बारे में ऊंची आवाज में बोलेंगे…’

(ट्रम्प उनकी बात बीच में काटते हैं)

ट्रम्प ने वेंस की तरफ इशारा करके कहा, ‘ वे ऊंची आवाज में नहीं बोल रहे।’

जेलेंस्की वेंस से कहते हैं कि अगर आप सोचते हैं कि आप ऊंची आवाज में बोलेंगे तो... ट्रम्प उनकी बात को बीच में काट कर कहते हैं कि वेंस ऊंची आवाज में नहीं बोल रहे।

जेलेंस्की वेंस से कहते हैं कि अगर आप सोचते हैं कि आप ऊंची आवाज में बोलेंगे तो… ट्रम्प उनकी बात को बीच में काट कर कहते हैं कि वेंस ऊंची आवाज में नहीं बोल रहे।

(जेलेंस्की बोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन ट्रम्प हाथ हिलाकर उन्हें रोक देते हैं।)

ट्रम्प ने कहा, ‘नहीं, नहीं, आप बहुत बोल चुके। आपका देश बड़ी मुसीबत में है।’

जेलेंस्की ने कहा, ‘मैं जानता हूं, मैं जानता हूं।’

ट्रम्प सख्त लहजे में बोले, ‘आप यह युद्ध नहीं जीत रहे हैं। लेकिन हमारी वजह से आपके पास इससे सही सलामत बाहर आने का अच्छा मौका है। हमने आपको मूर्ख राष्ट्रपति (बाइडेन की तरफ इशारा) के जरिए $350 अरब डॉलर दिए, आपको सैन्य उपकरण दिए… अगर हमारे उपकरण न होते, तो यह युद्ध दो हफ्तों में खत्म हो जाता।’

जेलेंस्की ने कहा, ‘पुतिन ने कहा था कि तीन दिनों में सब खत्म हो जाएगा।’

ट्रम्प आगे कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि यह अमेरिकी जनता के लिए देखना जरूरी है कि असल में क्या हो रहा है। इसी वजह से मैंने इसे इतने लंबे समय तक जारी रखा।’

ट्रम्प आगे कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि यह अमेरिकी जनता के लिए देखना जरूरी है कि असल में क्या हो रहा है। इसी वजह से मैंने इसे इतने लंबे समय तक जारी रखा।’

ट्रम्प बोले, ‘अगर अभी युद्धविराम हो सकता है, तो मैं आपको यही करने को कहूंगा, ताकि गोलियां चलनी बंद हों।’

जेलेंस्की शांत लहजे में बोले, ‘बिल्कुल, मैं युद्ध रोकना चाहता हूं… मैं ऐसा युद्धविराम चाहता हूं जिसमें ठोस गारंटी हो। आप यूक्रेन की जनता से पूछिए कि वे युद्धविराम के बारे में क्या सोचते हैं।’

इसके बाद जेलेंस्की व्हाइट हाउस से बाहर निकले और अपनी SUV में बैठकर होटल रवाना हो गए।

इसके बाद जेलेंस्की व्हाइट हाउस से बाहर निकले और अपनी SUV में बैठकर होटल रवाना हो गए।

आखिर में ट्रम्प और जेलेंस्की का सोशल मीडिया पोस्ट भी पढ़ लीजिए…

ट्रम्प ने लिखा- जेलेंस्की तब वापस आएं, जब वे शांति के लिए तैयार हों

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘आज व्हाइट हाउस में हमारी बहुत अहम बैठक हुई। हमने ऐसी बातें जानीं, जो दबाव भरी चर्चा के बिना कभी समझ में नहीं आतीं। कितनी हैरानी की बात है कि भावनाओं के बीच क्या-क्या सामने आता है।मुझे यह समझ आया है कि अगर अमेरिका शांति लाने की कोशिश करता रहा, तो राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं होंगे। क्योंकि उन्हें लगता है कि हमारी भागीदारी उन्हें बातचीत में बड़ा फायदा देती है। मैं कोई फायदा नहीं चाहता, मैं शांति चाहता हूं। जेलेंस्की ने अमेरिका के सम्मानित ओवल ऑफिस में ही अमेरिका का अपमान किया। वे तब वापस आ सकते हैं, जब वास्तव में शांति के लिए तैयार हों।

जेलेंस्की बोले- मदद के लिए अमेरिका का शुक्रिया

इस पूरे वाकये के बाद भी जेलेंस्की ने X पोस्ट में अमेरिका का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस यात्रा के लिए धन्यवाद। धन्यवाद अमेरिकी राष्ट्रपति का, कांग्रेस और अमेरिकी जनता का। यूक्रेन को न्यायसंगत और स्थायी शांति की जरूरत है, और हम ठीक उसी के लिए काम कर रहे हैं।’

जेलेंस्की मिनरल डील के लिए पहुंचे थे

जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच इस मुलाकात में मिनरल्स को लेकर डील होनी थी, लेकिन यह डील कैंसिल हो गई। यूक्रेन, अमेरिका को रेयर अर्थ मैटेरियल (दुर्लभ खनिज) देने के लिए राजी था। इस डील के बदले अमेरिका ने यूक्रेन के री-डेवलपमेंट में मदद करने की बात कही है। ट्रम्प 1 महीने से यूक्रेन पर दुर्लभ खनिज देने को लेकर दबाव बना रहे थे। ऐसा न होने पर अमेरिकी फंडिंग रोकने की धमकी दी थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *