[ad_1]
![]()
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं। फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। वहीं ‘टाइगर का मैसेज’ और ट्रेलर के बाद आज यानी 19 अक्टूबर को सलमान खान ने फिल्म ‘टाइगर 3’ के पहले गाने की झलक शेयर की है। जिसका नाम ‘लेके प्रभु का नाम’ (Leke Prabhu Ka Naam) है।
सलमान खान ने फिल्म के पहले गाने के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें सलमान खान का कटरीना कैफ के साथ स्वैग देखते ही बन रहा है। इस गाने में खास बात यह है कि सलमान खान ने अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के साथ अपना पुराना मतभेद खत्म कर दिया है। पहली बार अरिजीत सिंह ने सलमान खान के लिए गाना गाया है। सलमान खान ने पहले गाने का पोस्टर शेयर करते हुए गाने के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें
इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना
फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला गाना ‘लेके प्रभु का नाम’ 23 अक्टूबर को रिलीज होगा। सलमान खान ने पहले गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “पहले गाने की पहली झलक। ‘लेके प्रभु का नाम!’ ओह हां, ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। गाना 23 अक्टूबर को आएगा। ‘टाइगर 3’ इस दिवाली, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में आ रही है।” बता दें कि ‘लेके प्रभु का नाम’ एक रोमांटिक सॉन्ग है। जिसे अरिजीत सिंह ने निखिता गांधी के साथ मिलकर गाया है।
इमरान हाशमी भी आएंगे नजर
गौरतलब है कि फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इमरान हाशमी फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देंगे। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
[ad_2]
Source link
