The Kapil Sharma Show | ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सनी कौशल ने किया बड़ा खुलासा, बोले- विक्की को नींद में…

[ad_1]

Loading

मुंबई: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा एपिसोड रिलीज हो चुका है। इस बार शो में विक्की कौशल और उनके छोटे भाई सनी कौशल नजर आए। शो में दोनों भाइयों ने ढेर सारी मस्ती की। वहीं कपिल शर्मा के चुटकुलों पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

कपिल के शो में सनी कौशल ने अपने बड़े भाई की बचपन की अजीब आदत का खुलासा किया। शो में कपिल शर्मा ने सनी कौशल से पूछा कि विक्की की ऐसी कोई शर्मिंदा करने वाली स्टोरी है क्या? इस पर सनी ने कहा कि विक्की को बचपन में एक अजीब आदत थी।

सबको नींद में बोलने की आदत होती है, लेकिन विक्की को नींद में एक्टिंग करने की आदत थी। वो सिर्फ बोलता नहीं था बल्कि पूरा एक्ट करता था। कभी-कभी तो मैं ही कंफ्यूज हो जाता था कि ये सो रहा है या जग रहा है।

सनी ने आगे कहा कि एक दिन मैं सोने जा रहा था और विक्की मुझसे 35-40 मिनट पहले सो चुका था। जब मैं गया तो ये नींद में बोल रहा था। हम एक ही रूम में सोते थे। अचानक ये उठा, अपना कंबल हटाया और बोलने लगा कि चेक कर, मुझे लगा क्या हो गया… फिर ये बोला कि मेरा पेपर पूरा हो गया है इसे चेक कर लो।

इसके बाद कपिल शर्मा ने विक्की कौशल से पूछा कि शादी से पहले वे वेलेंटाइन डे को कैसे मनाते थे और अब कैसे मनाते हो ? इस पर एक्टर ने कहा कि पहले भी साथ में अच्छा समय बिताने के बारे में सोचते थे और अभी भी ऐसा ही करते हैं। इसके बाद कपिल शर्मा ने सनी से भी वेलेंटाइन को लेकर सवाल पूछा।

कपिल शर्मा ने पूछा कि क्या लगता है कि वैलेंटाइन डे सिर्फ 14 ‘शरवरी’..14 फरवरी को होना चाहिए या फिर हर दिन। शरवरी का नाम सुनते ही लोग जोर से हंस पड़े। बता दें कि सनी के बारे में ऐसी अफवाह है कि वह अभिनेत्री शरवरी के साथ अफेयर में हैं। यही वजह है कि कपिल के फरवरी की जगह शरवरी बोलने पर सभी को हंसी आ गई।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *