Thalaivar 170 | 32 साल बाद एक साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन और रजनीकांत, सामने आया पोस्टर

[ad_1]

Loading

मुंबई: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी कभी बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हुआ करती थी। इस जोड़ी ने ‘अंधा कानून’, ‘गिरफ्तार’ और ‘हम’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। आखिरी बार ये जोड़ी मुकुल आनंद की फिल्म ‘हम’ में एक साथ नजर आई थी। अब खबर है कि 32 साल बाद ये दोनों थलाइवर 170 में एक साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।

‘थलाइवर 170’ रजनीकांत और जय भीम के डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल के बीच पहला कोलाब्रेशन है। फिल्म में थलाइवर और बिग बी के अलावा फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दशहरा विजयन, रितिका सिंह और अन्य कलाकार शामिल है।

फिल्म के निर्माता वाईएलसीए प्रोडक्शन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रजनीकांत की थलाइवर 170 को लेकर कहा कि, ‘रजनीकांत की इस मूवी में हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। ‘थलाइवर 170′ में बिग बी की एंट्री से ये मूवी नई ऊंचाइयों को छूएगी।’ फ़िलहाल फिल्म में अमिताभ बच्चन का क्या रोल होगा इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *