Tejas Song | कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ का दूसरा गाना ‘दिल है रांझणा’ हुआ रिलीज

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेजस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब फिल्म का दूसरा गाना ‘दिल है रांझणा’ रिलीज हो गया है। यह एक तेजस एंथम सॉन्ग भी है, जिसमें फिल्म में एयरफोर्स पायलट ‘तेजस’ गिल के रूप में कंगना की यात्रा की खूबसूरत झलकियां दिखाई गई हैं।

इस गाने को रशमीत कौर और शाश्वत सचदेव ने गाया है और संगीत शाश्वत सचदेव का है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं. यह गाना ‘तेजस’ गिल के सार और फिल्म में उनकी असाधारण यात्रा को खूबसूरती से दर्शाता है। यह गीत उनके लक्ष्यों, दृढ़ संकल्प और अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए उनके द्वारा सामना की गई बाधाओं की झलक देता है।

बता दें कि एक्ट्रेस ने 8 अक्टूबर यानी एयरफोर्स डे के खास मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था और फिर पहला गाना ‘जान दा’ रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई। आरएसवीपी द्वारा निर्मित, ‘तेजस’ में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *