Tamil Nadu Firecracker Factory Blast Video Update | Sivakasi – Virudhunagar | विरुधनगर जिले के शिवकाशी और कम्मापट्‌टी में हादसे

  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu Firecracker Factory Blast Video Update | Sivakasi Virudhunagar

विरुदनगर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विरुधुनगर जिले के कम्मापट्टी गांव की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को काबू करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

तमिलनाडु में मंगलवार को दो पटाखा फैक्ट्रियों में धमाके के बाद आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शिवकाशी में हुआ। यहां एक व्यक्ति मारा गया। दूसरा हादसा विरुधुनगर जिले के कम्मापट्टी गांव में हुआ। यहां 9 लोगों ने जान गंवाई।

पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू वर्कर्स के साथ आसपास के लोगों ने आग बुझाने और लोगों को बचाने के लिए मिलकर कोशिश की।

विरुधुनगर जिले के कम्मापट्टी गांव की फैक्ट्री में धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई।

विरुधुनगर जिले के कम्मापट्टी गांव की फैक्ट्री में धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि कम्मापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए धमाके के बाद आग लग गई। मलबे से 9 जले हुए शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मारे गए लोग मजदूर हो सकते हैं जो वहां काम कर रहे थे।

पटाखा फैक्ट्री में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
तमिलनाडु के अरियालुर में पटाखा फैक्ट्री में आग:9 की मौत, 5 घायल; CM स्टालिन ने मृतकों के परिजन को 3-3 लाख देने का ऐलान किया

तमिलनाडु में अरियालुर जिले के विरागलुर में पटाखा गोदाम में आग लग गई। सोमवार 9 अक्टूबर की दोपहर हुए इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पांच घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *