Tamil Nadu Erode East By Election 2025 Update; DMK AIADMK | BJP Congress | तमिलनाडु उपचुनाव- इरोड ईस्ट सीट पर वोटिंग जारी: 237 बूथों पर मतदान, 46 उम्मीदवार मैदान में; भाजपा का चुनाव से बहिष्कार

  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu Erode East By Election 2025 Update; DMK AIADMK | BJP Congress

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 53 जगहों पर 237 बूथों पर मतदान हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि ठंड के कारण मतदान शुरू होने पर लोग बड़ी संख्या में नहीं आए। बाद में अधिक वोटर्स के आने की उम्मीद है।

साल 2024 में कांग्रेस विधायक ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के कारण यह सीट खाली थी। इस पर अब चुनाव हो रहे हैं।

कुल 46 उम्मीदवार मैदान में, भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही 44 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुकाबला सत्तारूढ़ DMK और अभिनेता-राजनेता सीमान नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच है।

डीएमके ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को मैदान में उतारा है जबकि एम के सीतालक्ष्मी एनटीके की तरफ से हैं। मुख्य विपक्षी दल AIMDMK और भाजपा ने उपचुनाव का बहिष्कार किया है। वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

इरोड ईस्ट खंड में कुल 2,27,546 वोटर्स हैं। अधिकारियों ने कहा कि 9 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है और वहां अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *