Suicide mystery of Manav who committed live suicide, sister said- Nikita had illicit relations with her relative, had affair with many other people too, | निकिता से रिश्तेदार ने संबंध बनाए…TCS मैनेजर ने अपनाया: आगरा में बहन बोली- शादी के बाद अफेयर का पता चला तो भाई टूट गया – Agra News

निकिता ने शादी से पहले मानव को बताया कि बचपन में उसके एक रिश्तेदार ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए थे। उस समय वो छोटी थी। मानव ने बड़ा दिल दिखाया। सब भूलकर निकिता को अपनाया। वो यही मानता था कि निकिता के साथ गलत हुआ, उसका साथ देना चाहिए। बाद में जब पता चला

.

ये कहना TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव की बहन आकांक्षा का, जिनके भाई ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। आगरा की डिफेंस कॉलोनी में मानव का शव फंदे से लटका मिला। उस समय पत्नी निकिता 35km दूर अपने मायके में थी। पति को बचाने की बजाय वह दिल्ली में अपनी ननद आकांक्षा से चैट कर रही थी।

आरोप लगे कि निकिता के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में मानव को पता चल गया था। वह दोनों मुंबई से आगरा सिर्फ तलाक लेने आए थे। मानव के सुसाइड के लिए पत्नी निकिता कितनी जिम्मेदार है, परिस्थितियां क्या रहीं? विवाद कब से चल रहा था? ये जानने के लिए दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप टीम मानव के घर पहुंची।

दो मंजिला घर के दरवाजे पर सन्नाटा था। मुख्य गेट के सामने हाल में मानव के पिता बैठे दिखे। माहौल गमगीन था, पिता की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कैमरा देखकर सिर्फ हाथ जोड़ लिए। घर में मौजूद मानव की बहन आकांक्षा से हमारी बात हुई।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

आकांक्षा ने कहा- निकिता को कई मौकों पर मानव ने माफ किया। आखिरकार भाई ने जान दे दी।

मारपीट के आरोप गलत, निकिता को चाहता था भाई आकांक्षा ने कहा- मानव और निकिता की अरेंज मैरिज थी। हमारे एक दूर के रिश्तेदार ने रिश्ता कराया था। हम पहले से उनके परिवार के बारे में कुछ नहीं जानते थे। उस समय इन लोगों ने भी निकिता को लेकर बातें छिपाए रखीं। उसके पास्ट में कई रिलेशन थे।

आकांक्षा ने कहा- निकिता ने भाई पर मारपीट के गलत आरोप लगाए हैं। शादी के तुरंत बाद ही मानव निकिता को मुंबई ले गया था। मेरा भाई उससे बहुत प्यार करता था। वो उसे खुश रखने के लिए हर काम करता था। उसके साथ रसोई में खाना बनाता था।

निकिता घर में अकेले बोर न हो, इसलिए विप्रो में उसकी जॉब भी लगवाई। वह घर का काम भी करता था, जिससे उसको परेशानी न हो। 12 महीने तक दोनों के बीच में सब ठीक ठाक था। हमको भी लगता था कि दोनों खुश हैं।

मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा, अपनी बेटी और दामाद के साथ घर के अंदर जाते हुए।

मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा, अपनी बेटी और दामाद के साथ घर के अंदर जाते हुए।

सभी बहनों का यही काम, शादीशुदा मर्दों को फंसा लो आकांक्षा ने कहा- निकिता की बहनों का भी कैरेक्टर ठीक नहीं है। आपको बता दूं कि फरवरी में मानव को एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। उसने बताया कि तुम्हारी वाइफ की बहन ने मेरे हसबैंड को फंसा रखा है। तुम्हारी वाइफ का भी किसी के साथ चक्कर चल रहा है। उस दिन मानव चौंक गया।

निकिता ने शादी के वक्त कहा था कि मेरा एक पास्ट है। पहले तो मानव ने रिश्तेदार से संबंध वाली बात को मानते हुए इग्नोर कर दिया। मगर मानव को इंस्टा पर 1 या 2 बार निकिता के बारे में और मैसेज मिले।

फिर उसने निकिता के बारे में पता करना शुरू किया। इस दौरान मानव को निकिता के बॉयफ्रेंड के बारे में पता चल गया। इसके बाद वह परेशान रहने लगा। डिप्रेशन इतना बढ़ गया कि जनवरी में उसने सुसाइड करने की कोशिश कर डाली।

निकिता का सबसे बड़ा झूठ, 3 बार मानव को बचाया निकिता झूठ बोल रही है कि उसने 3 बार मानव को बचाया। बल्कि उस अटेंप्ट के बाद मानव ने ही मम्मी-पापा को फोन कर बुलाया था। मम्मी-पापा ने दोनों को समझाया। मगर, इसके बाद निकिता के बारे में मानव को अलग-अलग लोगों के साथ रिलेशन की जानकारी मिलती चली गई। इसको लेकर उनके बीच झगड़े बढ़ते चले गए।

जमीन पर बैठे ये मानव के पिता हैं, जो सिर नीचे करके रो रहे हैं।

जमीन पर बैठे ये मानव के पिता हैं, जो सिर नीचे करके रो रहे हैं।

मुंबई से दोनों आगरा सिर्फ तलाक लेने आए जब दोनों के बीच में झगड़े बढ़ गए, मेरे और मम्मी-पापा के समझाने के बाद भी दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं हुआ। तब तय हुआ कि दोनों म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से डायवोर्स ले लेंगे।

बिना परिवार के किसी सदस्य से कुछ कहे 23 फरवरी को वह दोनों मुंबई से आगरा आ गए। मंडे को पापा वकील से मिलकर कागजी कार्रवाई करने जाने वाले थे। संडे को अचानक निकिता ने कहा कि मेरे पापा की तबीयत ठीक नहीं है।

मानव उसे छोड़ने के लिए मायके (बरहन) चला गया। उसके वापस आने के बाद हमें पता चला कि वहां उसको निकिता के माता-पिता और परिवार वालों ने खूब टॉर्चर किया। उससे कहा कि तलाक नहीं होने देंगे। तुम पर और तुम्हारे मां-बाप, बहन-बहनोई पर केस करेंगे। उन्हें जेल भेजेंगे।

पहले से तमाम प्रताड़ना झेल रहा मेरा भाई बहुत डर गया। रात में भी उसे निकिता फोन करके उकसाती रही, इसलिए उसने सुसाइड कर लिया। मैं जब उससे बातचीत कर रही थी तो लग रहा था कि उसे कोई उकसा रहा है।

यही वह घर है, जिसमें मानव शर्मा ने सुसाइड कर लिया। वह 23 फरवरी को मुंबई से वापस आया था।

यही वह घर है, जिसमें मानव शर्मा ने सुसाइड कर लिया। वह 23 फरवरी को मुंबई से वापस आया था।

अगर पति को बचाना था, तो किसी को फोन क्यों नहीं किया? आकांक्षा ने अपनी भाभी पर आरोप लगाते हुए कहा- वो मानव को उकसा रही थी। इसके साथ मुझसे मैसेज पर बात करके खुद को सेफ करने की कोशिश कर रही थी। जिससे सबको बता सके कि मैंने तो दीदी को बताया था।

मैं पूछती हूं कि अगर उसे अपने पति की इतनी ही चिंता थी तो मेरे से एक घंटा चैट करने की बजाय बरहन में अपने मायके से घर क्यों नहीं आ गई। कैंट की डिफेंस कॉलोनी में हमारा घर है। सिर्फ 35km दूर ही तो थी। रहा सवाल मेरा, तो मैं दिल्ली में थी।

भाई के फोन से मिली सब जानकारी आकांक्षा ने बताया कि भाई के सुसाइड के बाद जब हमने उसका मोबाइल देखा तो हमें उसका वीडियो और निकिता के बारे में सारी जानकारी हुई। भाई के मोबाइल में बहुत कुछ मिला है, जो हमने पुलिस को बताया है। वो कह रहे हैं कि ये सबूत केस में मददगार होंगे।

पड़ोसियों की बात मानव को लेकर कोई विवाद कभी सुना ही नहीं आकांक्षा से बात करने के बाद आगरा कैंट की डिफेंस कॉलोनी में मानव के पड़ोसियों से बात करने की कोशिश की। पड़ोसियों ने कैमरे पर आए बिना कहा कि मानव आगरा में कम ही रहता था। उसकी जॉब बाहर थी, मगर वह जब भी त्योहार पर आता था। आस पड़ोस में सबसे मिल लेता था। व्यवहार का वह अच्छा था। कभी हमने उससे जुड़ा विवाद सुना ही नहीं।

सुसाइड के वक्त मानव हंसते हुए कहते हैं- कोई नहीं, सबके साथ होता है। फिर वह रोने लगते हैं।

सुसाइड के वक्त मानव हंसते हुए कहते हैं- कोई नहीं, सबके साथ होता है। फिर वह रोने लगते हैं।

पिता ने दर्ज कराई FIR

मानव शर्मा के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा- 30 जनवरी, 2024 को बिना दान-दहेज के निकिता से बेटे की शादी की। शादी के बाद निकिता का व्यवहार घर के लोगों से अच्छा नहीं था। मानव के साथ मुंबई जाने के बाद भी झगड़े करती रही। उसको धमकी देती कि खुद सुसाइड कर लूंगी, तुम्हें जेल भिजवा दूंगी।

मेरी मर्जी के बगैर शादी करवा दी गई। तुम मुझे पसंद नहीं, मैं किसी और को प्यार करती हूं। मेरे कई ब्वाय फ्रेंड हैं, ऐश-ओ-आराम से जिंदगी जीना चाहती हूं। मेरा बेटा इतना परेशान हो गया कि मुंबई से आगरा आ गया। निकिता शर्मा, उसके पिता निपेंद्र शर्मा, मां पूनम शर्मा, बहन निशु और रिया के नाम पर मामला दर्ज हुआ है।

निकिता ने अपने बचाव में क्या कहा…

निकिता ने कहा- मानव ड्रिंक करके मुझे मारता पिटता था। मैंने खुद उसको 3 बार सुसाइड करते वक्त बचाया।

निकिता ने कहा- मानव ड्रिंक करके मुझे मारता पिटता था। मैंने खुद उसको 3 बार सुसाइड करते वक्त बचाया।

मैंने खुद फंदा काटकर उसको बचाया पत्नी निकिता शर्मा ने कहा- मानव ने तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था। बचाने के बाद मैं उन्हें आगरा लेकर आई। वह मुझे खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए थे। यह कहना गलत है कि मर्दों की कोई नहीं सुनता।

वह मुझसे मारपीट करते थे। ड्रिंक भी करते थे। मैंने उनके माता-पिता को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने कहा- तुम दोनों पति-पत्नी आपस में समझो, तीसरा कोई नहीं आएगा। जिस दिन वह मरे, उस दिन मैंने उनकी बहन को बताया, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। जिस दिन मानव की डेड बॉडी आई, मैं उनके घर गई थी, लेकिन दो दिन बाद उन्होंने मुझे धक्के मारकर भगा दिया।

अब पढ़िए मानव की पत्नी और बहन की चैट…

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…

आगरा में पत्नी से परेशान TCS मैनेजर का लाइव सुसाइड:कहा- उसका अफेयर, प्लीज मर्दों के बारे में सोचो; पत्नी बोली- वो मेरा पास्ट था

आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा केस सामने आया है। यहां भी पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में कहा- सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। यह 6.57 मिनट का वीडियो 24 फरवरी का है। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *