Suicide Bombing In Pakistan | बलूचिस्तान के बाद खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, चार लोगों की मौत, 12 घायल

[ad_1]

Loading

पेशावर (पाकिस्तान). पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में आत्मघाती बम धमाके (suicide bombing) में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह विस्फोट हांगू जिले के दोआबा पुलिस थाने के नजदीक मस्जिद के पास हुआ।

पुलिस थाने में घुसे आतंकवादी 

पुलिस के अनुसार पांच आतंकवादी दोआबा पुलिस थाने में घुस गए थे, लेकिन कानून प्रवर्तन बलों ने तुरंत उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में जहां एक आतंकवादी मारा गया, वहीं दूसरे ने मस्जिद की इमारत के पास खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे उसकी छत ढह गई। पुलिस ने बताया कि तीन आतंकवादी घटनास्थल से भाग गये।

यह भी पढ़ें

मस्जिद में थे 40 नमाजी

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के समय मस्जिद में 30 से 40 नमाजी मौजूद थे। विस्फोट में चार लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त फजले अकबर और आईजीपी अख्तर हयात गंडापुर दोनों ने अलग-अलग बयानों में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हांगू मस्जिद बचाव अभियान पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें

बलूचिस्तान में 52 लोगों की मौत

खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक सूचना मंत्री बैरिस्टर फिरोज जमाल शाह ने भी विस्फोट में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस विस्फोट से कुछ घंटे पहले अशांत बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में अल फलाह रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के समीप आत्मघाती धमाके में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पिछले करीब एक साल से पाकिस्तान कई आतंकी हमलों की चपेट में रहा है, जिसमें बलूचिस्तान तथा खैबर पख्तूनख्वा विशेष रूप से सुरक्षाबलों और नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के रडार पर हैं। (एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *