अभिनेता ने इस बात को कंफर्म किया है कि निर्देशक चंदू मोंडेती फिल्म के तीसरे भाग की पटकथा पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अपडेट देते हुए निखिल ने एक्स पर लिखा, “डॉ. कार्तिकेय जल्द ही एक बिल्कुल नए साहसिक कार्य की तलाश में…।” इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के निर्देशक को भी टैग किया है।
अभिनेता की इस पोस्ट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। उनके बयान से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आगामी फिल्म में उन्हें जबर्दस्त सिनेमाई अनुभव प्राप्त होगा। सोशल मीडिया पर फैंस तरह तरह के कमेंट कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।