Singham Again | रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में किया दीपिका पादुकोण का वेलकम, शेयर किया फर्स्ट लुक पोस्टर

[ad_1]

दीपिका पादुकोण की पोस्टर फोटो (Photo Source – Rohit Shetty/Instagram)

Loading

मुंबई : रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कॉप यूनिवर्स ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हिस्सा बन गई हैं। ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘सिंघम अगेन’ में रोहित शेट्टी ने लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण का वेलकम किया है। रोहित शेट्टी ने नवरात्रि के मौके पर अपने कॉप यूनिवर्स की पहली महिला कॉप दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है।

जिसमें एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी पहने दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में दीपिका हाथ में गन लिए अपराधियों को सबक सिखाती दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में दीपिका की खतरनाक हंसी भी देखी जा सकती है। रोहित शेट्टी ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी… मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी से… शक्ति शेट्टी… मेरी लेडी सिंघम… दीपिका पादुकोण।”

यह भी पढ़ें

ये स्टारकास्ट आएंगे नजर

दीपिका पादुकोण का ये पोस्टर इस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। फैंस एक्ट्रेस का पोस्टर देखने के बाद फिल्म देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *