Sikander | सलमान खान के ‘सिकंदर’ से जुड़ा एक और बड़ा नाम, जानें क्या है नया अपडेट

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर ए आर मुरुगाडोस के साथ मिलकर ईद 2025 में ‘सिकंदर’ लेकर आने वाले हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।

एक ताजा अपडेट में पता चला है कि सिकंदर की टीम को बतौर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती ज्वाइन कर रहे हैं। प्रीतम ने फैंटम, डिशूम, छिछोरे, तड़प, 83 जैसी कुछ बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है और यह लिस्ट बहुत लंबी है।

इतना ही नहीं प्रीतम के ‘छिछोरे’ फिल्म के ‘खैरियत’ गाने ने 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ सभी के दिलों पर राज किया है और अभी भी गिनती जारी है। वहीं, ‘अफगान जलेबी’ और फिल्म 83 के ‘लेहरा दो’ गाने के साथ प्रीतम ने हमारे राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है।

प्रीतम ने हमेशा हिट एल्बम पेश किए हैं, चाहे वह किसी भी शैली में हो। अब, ‘सिकंदर’ में सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और ए आर मुरुगदोस के साथ उनकी शानदार तिकड़ी के साथ शामिल हो गए हैं। यह फैंस से लेकर दर्शकों के लिए इंडस्ट्री से सामने आई बड़ी खबरों में से एक है और यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रीतम के साथ आने से सिल्वर स्क्रीन पर म्यूजिक का जादू चलने वाला है।

सिकंदर के टाइटल रिलीज के बाद बिना किसी शक यह दूसरी सबसे बड़ी घोषणा है। प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ है, ऐसे में प्रीतम का इसके साथ जुड़ना यानी के इसके गाने भी दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाले हैं। अब यह बात साफ हो गई है कि ईद 2025 पर पूरी तरह से ‘सिकंदर’ का राज होगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *