Shimla: Rahul Gandhi return back to Delhi | Leave for Chandigarh by road | Sonia Gandhi and Priyanka are still in Shimla | Gandhi Jayanti | Himachal Shimla News | शिमला से सड़क मार्ग से चंडीगढ़ गए; सोनिया-प्रियंका अभी छराबड़ा में ही ठहरे हुए

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla: Rahul Gandhi Return Back To Delhi | Leave For Chandigarh By Road | Sonia Gandhi And Priyanka Are Still In Shimla | Gandhi Jayanti | Himachal Shimla News

शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन शिमला में रुकने के बाद आज सुबह वापस दिल्ली लौट गए। राहुल गांधी सुबह 7.30 बजे छराबड़ा से सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ के लिए निकले। इससे पहले उन्होंने छराबड़ा में देवदार के हरे-भरे जंगल में सुबह की सैर की।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ से राहुल गांधी फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे और गांधी जयंती पर राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे।

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर, सोनिया व प्रियंका गांधी के साथ यही ठहरे थे राहुल गांधी

शिमला के छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना प्रियंका गांधी का घर, सोनिया व प्रियंका गांधी के साथ यही ठहरे थे राहुल गांधी

शनिवार को शिमला आए थे राहुल

दरअसल, राहुल गांधी बीते शनिवार को ही शिमला के छराबड़ा पहुंचे थे। यहां पर सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी एक सप्ताह से ठहरे हुए हैं और छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी भी दो दिन तक यहीं रुके।

प्रियंका गांधी ने छराबड़ा में बना रखा है अपना घर

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने कल्याणी हैलीपेड के समीप पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। वह साल में पांच छह बार यहां आती हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी बीच बीच में यहां पहुंचते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *