Shahrukh Khan Rejected Inshallah | सलमान खान के बाद शाहरुख खान ने भी ठुकराई संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’

[ad_1]

Loading

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ पर लगा ग्रहण हटने का नाम नहीं ले रहा है। पहले इस फिल्म में सलमान खान को लेने की बात सामने आई थी, लेकिन भंसाली और सलमान के बीच क्रिएटिव डिफ़रेंस की वजह से सलमान खान ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया। सलमान के बाद शाहरुख खान के फिल्म में होने की बात भी सामने आई।

यह भी पढ़ें

खबर थी कि भंसाली और शाहरुख़ खान के बीच इस फिल्म को लेकर एक मीटिंग हुई थी, जिसमें शाहरुख खान ने फिल्म की कहानी में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन अब खबर है कि शाहरुख खान ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने संजय लीला भंसाली से एक नए प्रोजेक्ट के साथ आने के लिए कहा है। वह भंसाली के साथ एक फिल्म करना चाहते हैं, लेकिन वह अब उस शैली की फिल्में करने के लिए तैयार नहीं हैं जो वह लंबे समय से कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान अब रोमांटिक किरदारों में नजर नहीं आना चाहते। ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘डंकी’ के जरिए उन्होंने अपनी छवि बदलने की पूरी कोशिश की है और दर्शकों को उनका यह बदलाव पसंद भी आया है।  इसलिए शाहरुख अब रोमांस का रिस्क लेने को तैयार नहीं हैं। खैर…देखना ये होगा कि शाहरुख और सलमान खान के इस प्रोजेक्ट से दूरी बनाने के बाद ‘इंशाअल्लाह’ को लेकर भंसाली क्या करते हैं?



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *