Shah Rukh Khan-Deepika Padukone AI Pics | शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की AI तस्वीरें वायरल, क्या आपने देखी?

[ad_1]

फिल्म ‘जवान’ से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की AI तस्वीरें (Photo Source – mahasrk1/Instagram)

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए है। ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। वहीं अब सोशल मीडिया पर इस वक्त शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की कुछ AI तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तस्वीरें उनकी फिल्म ‘जवान’ से रिलेट कर रही है। तस्वीरों में शाह रुख खान विक्रम राठौड़ के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी ऐश्वर्या के रोल में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में विक्रम और ऐश्वर्या का छोटा बच्चा आजाद भी दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को शाहरुख खान के एक फैन पेज इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “विक्रम, ऐश्वर्या और आजाद एक पैरेलल यूनिवर्स में।”

यह भी पढ़ें

यूजर्स कर रहे हैं ऐसा कमेंट्स 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये AI तस्वीरें उनके फैंस को अट्रैक्ट कर रही है। तस्वीरों में शाहरुख और दीपिका एक-दूसरे के बेहद करीब खडे़ नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को लाइक करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने शाहरुख और दीपिका की इन AI तस्वीरों को लाइक करते हुए लिखा, “ओके गूगल – गौरी को कॉल करें…” दूसरे यूजर ने तस्वीरों में नजर आ रहे बच्चे के बारे में लिखा, “लेकिन वो बच्चा हूबहू दीपिका जैसा ही दिख रहा है।” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “यह बच्चा शाहरुख और दीपिका का मिश्रण है।”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *