सीमा हैदर का पहला पति बच्चों की कस्टडी चाहता है
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपूरा के सचिन मीना के प्यार में पागल पाकिस्तान की सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार वह अपने और सचिन को लेकर नहीं बल्कि बच्चों को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से जानकारी मिली है कि सीमा हैदर का पहला पति गुलाम हैदर अपने बच्चों को पाना चाहता है और इसके लिए उसे एक भारतीय वकील भी मिल गया है, जो इसमें कानूनी मदद करेगा। बता दें कि कराची से आई सीमा और गुलाम के पहले से चार बच्चे हैं और अब बताया जा रहा है कि सीमा पांचवीं बार मां बनने वाली है। इस बार यह बच्चा सचिन और सीमा का है।
