Sam Bahadur Trailer Out | सैम बहादुर फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, सैम मानेकशॉ के भूमिका में ग़दर मचा रहे विक्की कौशल

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस मूवी का टीजर रिलीज हुआ था। अब फिल्म का मोस्ट अवेडिट ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें विक्की कौशल सैम मानेकशॉ के किरदार में काफी दमदार नजर आ रहे है।

 ‘सैम बहादुर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

सैम बहादुर के ट्रेलर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के आर्मी के 40 साल के करियर को बखूबी दर्शाया गया है। मूवी के ट्रेलर की शुरुआत विक्की के एक दमदार डायलॉग के साथ हुई। इस ट्रेलर में देश में उस समय के हालातों और जंग को दिखाया गया है। साथ ही इस 2. 43 मिनट के ट्रेलर में फातिमा सना शेख के और सान्या मल्होत्रा किरदारों की भी झलक देखने को मिली है। ‘सैम बहादुर’ फिल्म में सैम  मानेकशॉ के किरदार में विक्की कौशल खूब जच रहे हैं। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। 

इस मूवी में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। फिल्म में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएगी। फातिमा भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में है। वहीं, सान्या फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *