Sam Bahadur Song Release | ‘सैम बहादुर’ का नया सॉन्ग ‘बढ़ते चलो’ हुआ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा ये गाना

[ad_1]

Loading

मुंबई: फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जीवनी पर आधारित विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ का हाल ही में ट्रेलर जारी किया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘बढ़ते चलो’ आज रिलीज कर दिया है, जो देशभक्ति के जज्बे से भरा हुआ है।

विक्की कौशल की इस फिल्म के नए गाने के बोल ‘रुकना नहीं, झुकना नहीं’ हर किसी के दिल में देशभक्ति का जज्बा भर देने में सक्षम है। जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। गाने में विक्की कौशल की आवाज भी मौजूद है। दरअसल गाने की शुरुआत विक्की कौशल की बैकग्राउंड वॉइस से ही होती है। जिसमें वे कहते हैं वॉर लड़ना मेरा काम है और उन्हें जीतना भी। इसके बाद विक्की कौशल सैम मानेकशॉ के किरदार में अपने बटालियन को इंस्पायर करते हुए कहते हैं, ‘इसी दिन की तैयारी की है हमने।’

यह भी पढ़ें

रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्म्स द्वारा निर्मित है और मेघना गुलजार की ये फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सैम मानेकशॉ की दबंग शख्सियत और भारत-पाक युद्ध में उनकी भूमिका से जो लोग अवगत हैं, उनके लिए ये फिल्म किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *