Salman Khan Birthday | सलमान खान के फैंस को मिली भाईजान की झलक, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगा था जमावड़ा

[ad_1]

Loading

नवभारत न्यूज नेटवर्क 
मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने बुधवार को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। हिंदी सिनेमा में बीते 35 वर्ष से सक्रिय सलमान आज भारतीय फिल्म जगत के सबसे चर्चित और महंगे फिल्म स्टार्स में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। अभिनेता का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता और ऐसे में उन्होंने उनके इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मंगलवार रात से ही बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अभिनेता के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली।

salman Khan Birthday

जो उनकी एक झलक पाने को बेताब थे। फैंस हाथ में पोस्टर्स और बैनर लेकर एक्टर को विश करने के लिए उपस्थित नजर आए। इस दौरान मुंबई पुलिस भी वहां मौजूद रही ताकि ट्रैफिक या सड़क पर किसी तरह की बाधा न आए और इसलिए अभिनेता के घर के बाहर बैरिकेड भी लगाया गया था। 

भांजी आयत संग काटा केक
सलमान ने हर साल की तरह इस वर्ष भी अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा की बेटी आयत संग अपना बर्थडे केक काटकर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत की। अर्पिता के घर मंगलवार देर रात बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। जहां सलमान और उनके परिवार वालों के अलावा यूलिया वंतूर, अरबाज खान, अरबाज खान के बेटे अरहान खान, सोहेल खान, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, बॉबी देओल और नेहा धूपिया सहित अन्य लोग शामिल हुए। 

salman Khan Birthday

देशभर से इकठ्ठा हुआ फैंस
बता दें कि सलमान के जन्मदिन पर उनका दीदार करने फैंस देशभर से इकठ्ठा हुए हैं। इस दौरान एक महिला भी नजर आई जो हाथ में एक कार्ड लेकर सलमान के घर के सामने खड़ी थी। उसके हाथ में मौजूद कार्ड में लिखा था, ‘मैं केरल से अपने चहेते मेगास्टार सलमान खान को मिलने आई हूं।

salman Khan Birthday

जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। इसी के साथ सलमान के घर के सामने सड़क पर कई बड़े पोस्टर्स देखने को मिले जिसमें उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई थी। सलमान खान ने भी फैंस को निराश नहीं किया और बालकनी में आकर हवा में हाथ लहराकर फैंस के अभिवादन को स्वीकार किया। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *