Salman Khan | 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘टाइगर-3’ का सलमान खान करेंगे ऑनग्राउंड प्रमोशन

[ad_1]

Loading

मुंबई: दीवाली के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार में है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अब तक 88.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन सलमान खान इस आंकड़ें से संतुष्ट नहीं है। खबर है कि ‘टाइगर-3’ की कमाई में वृद्धि के लिए सलमान खान अब अपनी फिल्म का दोबारा प्रमोशन शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

‘टाइगर-3’ को सलमान खान की अन्य फिल्मों के मुकाबले ज्यादा प्रमोट नहीं किया गया। जिसका असर अब उनकी कमाई पर दिखने लगा है। पांचवें दिन करीब 18 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म को लेकर अब सलमान खान ग्राउंड पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस क्रम में सलमान शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक सिनेमाघर पर पहुंच कर अपने फैंस को सरप्राइज करेंगे। इस दौरान उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

आगामी आने वाले दिनों में सलमान और फिल्म की स्टारकास्ट कुछ और सिनेमाघरों का दौरा करेंगे ताकि फिल्म के प्रति दर्शकों का रुझान बदला जा सके।  अब देखते हैं कि सलमान की ये कोशिश ‘टाइगर-3’ को कितना फायदा पहुंचाती है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *