[ad_1]
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन देश को संबोधित कर रहे हैं। वो मीडिया और जनता के सवालों के जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा- रूस का संप्रुभता के बिना कोई अस्तित्व नहीं है। रूस अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के काबिल है। हमारे आर्थिक विकास से कई लोग सकते में हैं।
पुतिन हर साल के आखिर में एक कॉन्फ्रेंस करते हैं। हालांकि पिछले दो साल से पुतिन ने यह कॉन्फ्रेंस नहीं की। 2021 में कोरोना और 2022 में यूक्रेन के साथ जंग के चलते यह कॉन्फ्रेंस नहीं हुई थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह कॉन्फ्रेंस पुतिन के कैलेंडर का मुख्य हिस्सा है। वो इसे ग्लोबल मुद्दों पर अपनी पकड़ दिखाने के मौका के तौर पर देखते हैं। वो लोगों से सरकारी नीतियों का फीडबैक भी लेते हैं।
2024 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे पुतिन
पुतिन ने 8 दिसंबर को 15-17 मार्च 2024 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अगर यह चुनाव जीतते हैं तो राष्ट्रपति के तौर यह उनका 5वां टर्म होगा। वो 2030 तक सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं। रूस में राष्ट्रपति का टर्म 6 साल का होता है।
यह खबर भी पढ़ें…
पुतिन बोले- रूस-यूक्रेन जंग अब खत्म होनी चाहिए: G20 वर्चुअल समिट में कहा- हम बातचीत को तैयार, ये यूक्रेनी कानून के कारण रुकी

G20 की वर्चुअल समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने लगभग दो साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग खत्म किए जाने का जिक्र किया। पुतिन ने कहा- अब यूक्रेन के साथ जंग खत्म करने का समय आ गया है। हम बातचीत के लिए तैयार हैं। हमने कभी भी शांति वार्ता के लिए मना नहीं किया। ये यूक्रेनी कानून के कारण रुकी है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link
