Russia Robot Video | रूस की नई चाल, बनाया खास ‘रोबोट’ जो युद्ध में करेगा काम, देखें वीडियो

[ad_1]

रशिया ने युध्य में उतारा रोबोट

Loading

नई दिल्ली: जैसा कि पूरी दुनिया जानती है रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukrain War) अभी भी जारी है और दोनों देश लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।  इस बीच, रूस ने यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध में घायल हुए सैनिकों को बचाने के लिए एक विशेष रोबोट (Russia Bratishka Robot Viral Video) विकसित किया है। जिसकी चर्चा अब पुरी दुनिया में हो रही है। 

युद्ध में रोबोट 

दरअसल यह रोबोट युद्ध में घायल हुए सैनिकों को तुरंत इलाज में मदद करेगा। वह घायल सैनिकों को युद्ध के मैदान से बाहर भी निकालता। इस रोबोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो वायरल 

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक रोबोट एक घायल सैनिक को इलाज के लिए स्लाइडर पर ले जाता दिख रहा है। इसमें सबसे खास बात यह है कि यह रोबोट ऊंचे ढेरों और नीचे-ऊपर वाली सतहों पर भी आसानी से चलता हुआ नजर आता है। आपको बता दें कि रूस ने इस रोबोट का नाम  ब्रातिशका रखा है।

सैनिकों की बचाएगा जान 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रातिशका  नाम का अर्थ छोटा भाई है और वह युद्ध के मैदान में घायल सैनिकों की समय पर मदद करेगा। फिलहाल इस रोबोट का इस्तेमाल डोनबास के युद्ध क्षेत्र में भी किया जा रहा है। डोनबास में तैनात एक अनुभवी कमांडर ने कहा कि रोबोट का इस्तेमाल विभिन्न स्थितियों में किया जा सकता है।

 

 

युध्य में रोबोट की मदद 

इतना ही नहीं बल्कि रोबोट युद्ध में सैनिकों की मदद भी कर सकते हैं और उन तक हथियार पहुंचा सकते हैं। इस रोबोट को ब्रैटिश्का कॉन्स्टेंटिन नाम के एक रूसी रोबोटिक्स इंजीनियर ने बनाया था। इस रोबोट की लंबाई 1.2 मीटर है और इसका वजन करीब 200 किलोग्राम है। आपको बता दें कि रोबोट में एक कैमरा लगा है। इस रोबोट की वजन क्षमता 150 किलोग्राम तक है। एक बार चार्ज करने के बाद यह लगातार 5 से 6 घंटे तक काम कर सकता है। यह रोबोट 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक की दूरी तय कर सकता है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *