Ravi Uppal Detained | महादेव गेमिंग ऐप केस में बड़ी कामयाबी, प्रमोटर रवि उप्पल को दुबई में अरेस्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल भी लगे थे आरोप

[ad_1]

रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार महादेव गेमिंग ऐप (Mahadev Gaming App) के मालिक रवि उप्पल (Ravi Uppal) को आखिरकार दुबई में हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं मिली खबर के मुताबिक उसके साथ 2 और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पता हो कि रवि उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। घटना पर विवरण का इंतजार है। 

रवि के साथ 2 अन्य भी अरेस्ट 

इसके साथ खबर यह भी है अकेला रवि उपप्ल नहीं उसके अलावा 2 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। इसी रवि उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। वहीं तमाम भारतीय जांच एजेंसियां दुबई सुरक्षा एजेंसी के संपर्क में हैं। जानकारी दें कि रवि उप्पल महादेव ऐप के मुख्य आरोपियों में से एक है, उसे इस गेमिंग अप्प का मालिक भी बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर जल्द ही डिपोर्ट किया जाएगा। 

सौरभ चंद्राकर की भी गिरफ्तारी के प्रयास तेज

इसके साथ ही आरोपी सौरभ चंद्राकर की भी गिरफ्तारी के प्रयास अब तेज हो गए हैं। वह भी इस गैरकानूनी महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर है। हालांकि इन दोनों ने एक बयान में महादेव ऐप और सट्टेबाजी घोटाले में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी सीधे अपने तीसरे साथ शुभम सोनी पर डाल दी। हालाँकि ED ने UAE में भारतीय दूतावास से शुभम सोनी का बयान लिया है।

जानकारी दें कि महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब ED जांच कर रही है। रवि ही महादेव बुक ऐप सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इसे भारत में अब बैन कर दिया गया है। लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है। छत्तीसगढ़ का रहने वाला चंद्राकर और उसका सहयोगी रवि उप्पल दुबई इसे चलाता है। दोनों के खिलाफ ही लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।

पूर्व CM भूपेश बघेल पर लगे थे गंभीर आरोप 

जानकारी दें की इस महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगे थे। दरअसल बीते 2 नवंबर को ED को खुफिया जानकारी मिली कि 7 और 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाई जा रही है। 

टिप मिलने पर ED ने होटल ट्राइटन और एक अन्य स्थान पर तलाशी ली। इस दौरान ED ने 5 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इस ऑपरेशन दौरान ED ने असीम दास को गिरफ्तार किया था। वहीँ खुद असीम दास ने स्वीकार किया है कि जब्त की गई धनराशि महादेव ऐप प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ को देने की बात थी। वहीं सर्च अभियान के दौरान ED ने महादेव ऐप के कुछ बेनामी बैंक खातों का भी पता लगाया है जिनमें 15।59 करोड़ रुपये की शेष राशि अब फ्रीज की जा चुकी है। उम्मीद है कि रवि उप्पल के बाद सौरभ चंद्राकर भी जल्द ही अरेस्ट होगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *