Ranya Rao Gold Smuggling Case; DRI Officers | Bengaluru DGP Daughter | 2023 से 2025 तक 52 बार दुबई गई रान्या राव: 26 बार दोस्त तरुण भी साथ गया, गोल्ड तस्करी की; सुबह जाते शाम को लौट आते

मुंबई47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की जांच में सामने आया है कि 2023 से 2025 के बीच कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने 52 बार दुबई की यात्रा की। 26 बार दोस्त तरुण राजू भी साथ रहा। दोनों ने गोल्ड की स्मगलिंग की।

DRI के मुताबिक- रान्या और राजू सुबह की फ्लाइट से दुबई जाते थे। शाम की फ्लाइट से वापस भारत आ जाते थे। यात्रा के इस पैटर्न से शक पैदा होता है।

दरअसल, रान्या को 3 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से लौटते वक्त 14 किलो सोने के साथ DRI ने गिरफ्तार किया गया था। 10 मार्च को तरुण राजू की गिफ्तारी हुई थी। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

DRI ने बताया-

QuoteImage

रान्या और तरुण के बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ है। रान्या ने राजू के लिए दुबई से हैदराबाद की टिकट बुक की। रान्या के भेजे पैसों पर भरपूर यूज किया। हमारे पास इसके सबूत हैं। दोनों तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे।

QuoteImage

रान्या का आरोप- कस्टडी में भूखा रखा, थप्पड़ मारे

रान्या ने DRI के अधिकारियों पर मारपीट करने और भूखा रखने का आरोप लगाया है। रान्या ने DRI के अतिरिक्त महानिदेशक को लेटर लिखकर खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।

रान्या ने लिखा- DRI अफसर मुझ पर खाली पेजों पर दस्तखत करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर मुझे 10-15 बार थप्पड़ भी मारे गए। मुझ पर बहुत दबाव बनाया गया, इसके बाद 50-60 टाइप किए गए पेज और 40 खाली पेजों पर साइन कराया गया।

इधर, रान्या का पिता DGP पिता (सौतेले) रामचंद्र राव को विभाग ने 16 मार्च को कंपल्सरी लीव पर भेजा। आदेश में लीव पर भेजे जाने का खास कारण नहीं बताया गया।

14 मार्च को आर्थिक अपराधों की विशेष अदालत ने रान्या को जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- रान्या पर लगे आरोप गंभीर हैं। उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में ही रहना चाहिए।

रान्या ने बताया था दुबई एयरपोर्ट पर मिले शख्स का हुलिया 14 मार्च को ही रान्या ने जांच अधिकारियों को दुबई एयरपोर्ट पर मिलने वाले शख्स का हुलिया बताया था। इसी शख्स ने उसे गोल्ड दिया था, जिसे वह लेकर बेंगलुरु केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई थी।

रान्या ने कहा था कि उसे एक इंटरनेट कॉल आई थी। फिर दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के गेट ए के डाइनिंग लाउंज में एस्प्रेसो मशीन के पास एक व्यक्ति से मिलने के निर्देश दिए गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

कॉन्स्टेबल का दावा- रान्या के DGP पिता ने मदद पहुंचाई रान्या को मदद पहुंचाने वाले एक कॉन्स्टेबल ने दावा किया कि कर्नाटक के DGP और रान्या के सौतेले पिता रामचंद्र राव ने उन्हें बेटी को प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट से बाहर निकालने का आदेश दिया था।

रान्या के खिलाफ तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं रान्या के खिलाफ DRI के अलावा CBI और अब ED भी जांच कर रही हैं। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कन्नड़ एक्ट्रेस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। उधर, कर्नाटक सरकार ने रान्या के सौतेले पिता के खिलाफ जांच का आदेश दिए। हालांकि कुछ देर बाद इसे वापस ले लिया गया।

रान्या का दोस्त तरुण राजू 15 दिन की न्यायिक हिरासत में गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या के करीबी दोस्त और अभिनेता तरुण राजू को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अनुरोध पर 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तरुण राजू पर आरोप है कि वह भी स्मगलिंग में रान्या का साथ देता था।

रान्या 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में है रान्या राव को 11 मार्च को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रान्या ने कोर्ट में DRI पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वह कोर्ट में रोने लगी। रान्या ने कहा, ‘मैं सदमे में हूं और भावनात्मक रूप से टूट चुकी हूं।’

——————————————————–

गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

यूट्यूब से सीखा सोना छिपाना, एयरपोर्ट से बैंडेज-कैंची खरीदी, टॉयलेट में जाकर शरीर पर गोल्ड चिपकाया

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को अपने बयान में बताया कि उसने यूट्यूब वीडियो देखकर सोना छिपाना सीखा था। रान्या के मुताबिक सोने को अपने शरीर से चिपकाने के लिए उसने एयरपोर्ट पर ही क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी थी। सोना प्लास्टिक चढ़े दो पैकेटों में था। उसे छिपाने के लिए टॉयलेट में जाकर सोने के बिस्किट्स शरीर से चिपकाए थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *