Ranveer Singh Don 3 | रणवीर सिंह ने एयरपोर्ट पर छिपाया मुंह, वीडियो देख बोले फैंस- ‘डॉन 3’ का…

[ad_1]

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच बुधवार सुबह रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। इस दौरान रणवीर ने अपना चेहरे को मास्क से ढक रखा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद एक्टर के फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या कहा
चेहरे पर मास्क लगाए हुए रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणवीर के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने पूछा कि क्या रणवीर ‘डॉन 3’ का लुक छिपा रहे हैं। वहीं, दूसरे ने कहा कि शायद रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ के लुक को रिवील नहीं करना चाहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि जरुर डॉन 3 का लुक छिपा रहे हैं नहीं तो इस गर्मी में कौन फुल कवर कपड़े पहनता है। बता दें कि रणवीर अक्सर पैपराजी को पोज देने के लिए मास्क हटा देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने मास्क नहीं हटाया।

Fans Comment Ranveer Singh

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। कियारा फिल्‍म में रोमा का किरदार निभाएंगी। फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। रणवीर आदित्य धर की ‘शक्तिमान’ में भी नजर आ सकते हैं। हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना ने रणवीर के ‘शक्तिमान’ बनने पर ऐतराज जताया था। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में भी दिखाई देगें। बता दें, आखिरी बार रणवीर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *