Ranbir Kapoor Video | केक पर शराब डालकर आग लगते हुए ‘जय माता दी’ बोलना रणबीर को पड़ गया भारी, थाने में दर्ज शिकायत

[ad_1]

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: जहां मुंबई (mUMBAI) में कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी पूरी कपूर फैमिली संग क्रिसमस लंच एंजॉय किया था।  वहीं इस दौरान ‘एनिमल’एक्टर (Animal) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस विडियो में वे केक पर शराब डाले जाने के बाद उस पर आग लगाकर ‘जय माता दी’ बोलते हुए दिखे थे। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और रणबीर कपूर काफी ट्रोल भी हुए।  

लेकिन यह बड़ा मुद्दा तब बना जब मुंबई के एक निवासी को भी ये वीडियो पसंद नहीं आया और इन्होने बीते बुधवार को शहर के एक पुलिस स्टेशन में रणबीर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत ही दर्ज करा दी। 

‘जय माता दी’ और रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाले संजय तिवारी ने दावा किया कि वीडियो में अभिनेता “जय माता दी” कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए साफ़ दिखाई दे रहे हैं।  

उनके द्वारा दायर शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में, अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देव का आह्वान होता है, लेकिन रणबीर और उनके परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया और “जय माता दी” का नारा लगाया। इसमें आरोप लगाया गया कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह से आहत हुई हैं।  

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता द्वारा ‘बर्फी’ एक्टर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए), 298, 500, 34 के तहत मामला दर्ज करने की मांग करने के बाद भी मामले में अभी तक कोई भी FIR ना ही इसे लेकर फिलहाल कुछ अपडेट आया है। जानकारी दें कि रणबीर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा भी इस मौके पर रिवील किया था।वे लंच के लिए शशि कपूर के घर पर पहुंचे थे, इसी दौरान रणबीर और आलिया पहली बार पैप्स के सामने अपनी बेटी को लेकर आए थे और इसी के साथ उन्होंने राहा का चेहरा रिवील किया था। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *