ऐप पर पढ़ें
Ranbir Kapoor Cut His Fees For Animal: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणबीर और अनिल कपूर स्टारर इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इस मच अवेटेड फिल्म के टीजर ने लोगों ने होश उड़ा दिए है। टीजर के बाद अब दर्शकों को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर आ रही है कि प्रोडक्शन में देरी की वजह से रणबीर की फिल्म का लागत बढ़ गया है। ऐसे में इन सब बातों का असर रणबीर की फीस पर पड़ा है। आइए जानते हैं कैसे…
‘एनिमल’ के लिए रणबीर ने की 50 फीसदी फीस की कटौती
रणबीर कपूर की फीस की बात करें तो उनकी मौजूदा मार्केट वैल्यू के अनुसार वह एक फिल्म के करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन ‘एनिमल’ की फीस जानकार आपको तगड़ा झटका लगने वाला है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के लिए फीस को कई गुना तक कम किया है। ऐसा उन्होंने सिर्फ ‘एनिमल’ के मेकर्स भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा को सपोर्ट करने के लिए। इसके लिए रणबीर ने अपनी फीस में 40 या 50 नहीं बल्कि इससे भी ज्यादा की कटौती की है। रिपोर्ट के अनुसार रणबीर ‘एनिमल’ के लिए 30 – 35 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। वहीं, अगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया तो इसके मुनाफे में रणबीर का भी हिस्सा होगा।
कुछ ऐसी है ‘एनिमल’ की कहानी
‘एनिमल’ में सबसे पहले रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो वह काफी डरावना है। उन्हें देखकर एक बार आपको खलनायक के संजय दत्त की याद आ आएगी। वहीं कहानी की बात करें तो ये फिल्म एक बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। एक ऐसा बाप जो अपने बेटे को लेकर काफी परेशान रहता है। लेकिन वो बेटा अपने पिता को जुनूनी तरह से प्यार करता है। बता दें कि ये मूवी अंडरवर्ल्ड के खतरनाक बैकग्राउंड पर बेस्ड है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्ट ‘एनिमल’ में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल निभाया है। ये फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।