Ranbir Kapoor Animal | एक नहीं बल्कि दो इंटरवल के साथ रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’

[ad_1]

Photo – Twitter

Loading

मुंबई: डायरेक्टर वीएस रेड्डी की रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म के डिफरेंट लुक और रणबीर कपूर के धमाकेदार एक्शन की वजह से फिल्म ने जरूरत से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि एनिमल को एक नहीं बल्कि दो इंटरवल के साथ रिलीज किया जाएगा, क्योंकि इस फिल्म की अवधि तीन घंटे से ज्यादा है और दर्शकों को तीन घंटे तक थिएटर में बिठाए रखना काफी मुश्किल काम है।

रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी खास रोल में मौजूद हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ने पुष्टि की है कि ‘एनिमल’ की लंबाई लगभग 3 घंटे 30 मिनट होगी, लेकिन दोनों इंटरवल के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हाल ही में टीजर  रिलीज किया गया था, जिसमें बॉबी देओल के धांसू किरदार की झलक दिखी थी। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की टक्कर बॉबी देओल से होने वाली है। बता दें कि ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *