Ram on Times Square | पूरे विश्व में राम लला की धूम, न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर लगी राम और मंदिर की 3D तस्वीरें

[ad_1]

Loading

नई दिल्ली: अयोध्या (Ayodhya) में आज होने जा रहे राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। जहां आज इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए पूरा भारत दुल्हन की तरह सज गया है। वहीं राम लला को लेकर विदेशों में भी बहुत ख़ुशी का माहौल (Ram temple celebration in the world) बना हुआ है। आज का यह दिन न केवल भारतवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है बल्कि विदेश में बसें सभी हिन्दुओं के लिए भी गर्व का पल है। आज न्यूयॉर्क (New York) में टाइम्स स्क्वायर (Times Square) पर प्रभु राम (Ram) और उनके भव्य मंदिर की 3D तस्वीरें लगाई गई है, जिसे पूरी दुनिया देख ही है। 

दुनिया हुई राममय 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वक्त ब्रिटेन में आस्था कलश यात्रा निकाली जा रही है और इतना ही नहीं बल्कि अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है। वहीं बात करें अमेरिका की तो यहां के कई शहरों में भारतीय मूल के लोगों द्वारा शोभा यात्राएं निकाली जा रही है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। वही मॉरीशस में सड़कों को मानों दुल्हन की तरह सजा दिया गया है और ऑस्ट्रेलिया में भी शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। भारत सहित दुनिया में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव बड़े जोरों से मनाया जा रहा है। 

 

राम भक्ति में डूबे USA के कई राज्य 

एक दो देश नहीं बल्कि दुनिया के ज्यादातर देश इस समय राम भक्ति में लीन है। जी हां USA के कई राज्यों में राम उत्सव मनाया जा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे अमेरिका में एक दर्जन से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर, वाशिंगटन, डीसी, एलए, सैन फ्रांसिस्को, इलिनोइस, न्यू जर्सी, जॉर्जिया सहित बोस्टन तक जश्न का माहौल है। इसके अलावा अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले गोल्डन गेट ब्रिज पर एक कार रैली का आयोजन किया गया है। इस तरह हर जगह राम धुन दिखाई दे रही है। 

 

UK में अखंड रामायण का पाठ 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि USA के अलावा यूके में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह उत्सव मनाया जा रहा है। जी हां सभी 250 हिंदू मंदिरों में उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। इंग्लैंड में समारोह का जश्न मनाने के लिए मंगल कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह कलश यात्रा 21 जनवरी से शुरू हो चुकी है जो आज यानी 22 जनवरी को हिंदू मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद एक रैली, अखंड रामायण का पाठ और विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। 

 

 

ऑस्ट्रेलिया में धार्मिक माहौल 

ऑस्ट्रेलिया में भी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई सार्वजनिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के सैकड़ों मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले सिडनी में भारतीय प्रवासियों ने शनिवार को एक कार रैली की आयोजन किया। इस रैली में 100 से ज्यादा कारों ने भाग लिया और लोगों अपने घरों के बाहर आतिशबाजी भी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें

ताइवान में भी हो रहा है उत्सव

इन सबके बीच ताइवान से भी खबर सामने आ रही है कि यहां प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ ताइवान एक लाइव स्ट्रीम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही ताइवान के इस्कॉन मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ताइवान भी राम भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा हैं। 

 

टाइम्स स्क्वायर पर मिठाइयां बांटी 

वैसे तो प्राण प्रतिष्ठा आज होने वाली है लेकिन इसे लेकर देश और दुनिया में पिछले कई दिनों से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जी हां अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले, ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर’ के सदस्यों ने रविवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे गए। टाइम्स स्क्वायर में भी लोग इसका जश्न मना रहे हैं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *