Rahul Gandhi Gift To Sonia Gandhi | Animal Day | इसे परिवार का नया सदस्य बताया; एनिमल-डे पर शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनिया गांधी ने पपी को गोद में लेकर प्यार किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मां सोनिया गांधी को एक पपी गिफ्ट किया। उन्होंने 4 अक्टूबर को एनिमल-डे के मौके पर इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो का टाइटल रखा- ए लिटिल सरप्राइज फॉर मां। इसमें उन्होंने पपी नूरी को अपने परिवार की नई सदस्य बताया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल सबसे पहले गोवा के एक शेल्टर हाउस (कुत्ता घर) जाते हैं। वहां वे 2-3 पपी के साथ खेलते हैं। एक पपी बाद में राहुल के पास दिल्ली भेजी जाती है। यहां वे उसे एक बास्केट में रखकर मां सोनिया को गिफ्ट करते हैं। सोनिया पपी के साथ खेलती हैं और उसे प्यार करती हैं। नूरी वीडियो में सोनिया के डॉग लेपो के साथ भी खेलती नजर आती है।

राहुल गांधी ने मां सोनिया और पपी की तस्वीरों का एक कोलाज भी शेयर किया।

राहुल गांधी ने मां सोनिया और पपी की तस्वीरों का एक कोलाज भी शेयर किया।

राहुल ने लिखा- जानवर हमें बिना शर्त प्यार करना सिखाता है
राहुल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि नूरी गोवा से हमारे पास आई है और जीवन की रोशनी बन गई है। एक खूबसूरत जानवर हमें बिना शर्त प्यार करना और समझौता न करने वाली वफादारी सिखा सकता है। हमें सभी जीवित प्राणियों की रक्षा करने और उन्हें प्यार करने का संकल्प लेना चाहिए।

अगस्त में गोवा दौरे पर गए थे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने नॉर्थ गोवा के एक कुत्ताघर (शेल्टर होम) से दोनों पपी को गोद लिया था।

राहुल गांधी ने नॉर्थ गोवा के एक कुत्ताघर (शेल्टर होम) से दोनों पपी को गोद लिया था।

राहुल गांधी अगस्त में गोवा दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने डॉग शेल्टर होम में दो पपी पसंद किए थे। उनमें से एक को राहुल अपने साथ ले आए थे। दूसरी पपी नूरी बाद में उनके पास आई, जिसे उन्होंने सोनिया को गिफ्ट कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *