[ad_1]
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
डेनमार्क की महारानी माग्ररेथ-II ने नए साल के संबोधन के दौरान पद छोड़ने की घोषणा की।
डेनमार्क की महारानी माग्ररेथ-II ने रविवार देर रात पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने नए साल को लेकर दिए गए अपने संबोधन में कहा कि वह इसी महीने 14 जनवरी को अपना पद छोड़ देंगी। वो अपने बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक को राजगद्दी सौंपेंगी।
क्वीन माग्ररेथ-II ने 14 जनवरी 1972 में पिता किंग फ्रेडरिक IX के निधन के बाद सिंहासन संभाला था। 52 साल बाद वो यह पद छोड़ रही हैं। ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ-II के बाद क्वीन माग्ररेथ-II यूरोप में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली दूसरी शासक के तौर पर जानी जाती हैं।

तस्वीर महारानी माग्ररेथ-II के बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक और उनकी पत्नी प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ की है।
पीठ की सर्जरी के बाद पद छोड़ने का ख्याल आया
83 साल की क्वीन मार्ग्रेथ की फरवरी 2023 में पीठ की सर्जरी हुई थी। इसके बाद से उनके मन में पद छोड़ने का ख्याल आया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- पीठ की सर्जरी के बाद भविष्य के बारे में विचार करने का समय मिला। मुझे लगने लगा कि अब अपने बेटे को ताज की जिम्मेदारियां सौंपने का वक्त आ गया है। मैंने तय कर लिया है कि 14 जनवरी 2024 पद छोड़ने और बेटे को जिम्मेदारी सौंपने का सही समय होगा।

तस्वीर फरवरी 2000 की है। महारानी माग्ररेथ-II ब्रिटेन की क्वीन एलीजाबेथ से मिलने विंडसर कैसल पहुंची थीं।
फरवरी 2023 में भारत आए थे प्रिंस फेडरिक
डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे हेनरिक और प्रिंसेस मेरी एलिजाबेथ फरवरी 2023 में आगरा पहुंचे थे। दोनों ने ताजमहल और आगरा किला देखा और इस दौरे को लेकर विजिटर डायरी में कमेंट भी लिखा था। इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी कराया था।

तस्वीरों को क्लिक कराते हुए दोनों काफी खुश नजर आए थे। प्रिंस और प्रिंसेस ताजमहल की खूबसूरती में खो गए थे।
महारानी माग्ररेथ-II की 5 तस्वीरें…

पिता किंग फ्रेडरिक IX के साथ प्रिंसेस माग्ररेथ की यह तस्वीर जनवरी 1956 की है।

1972 में पिता के निधन के बाद प्रिसेस माग्ररेथ क्वीन बनीं। तस्वीर 1972 में कोपेनहेगन में हुई राज्य परिषद बैठक की है। क्वीन के तौर पर यह माग्ररेथ की पहली बैठक थी।

मार्च 1999 में डेनमार्क की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के साथ महारानी मार्ग्रेथ द्वितीय।

अपने पति और डेनमार्क के राजकुमार हेनरिक के साथ मार्ग्रेथ। दोनों 2007 में फ्रांस में छुट्टी मनाने गए थे। फ्रांस में जन्मे राजकुमार हेनरिक का 2018 में निधन हो गया था।

महारानी मार्ग्रेथ-II और उनके बेटे और उत्तराधिकारी क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक की यह तस्वीर साल 2023 की शुरुआत में ली गई थी।
[ad_2]
Source link
