[ad_1]
इस्लामाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इमरान खान की पार्टी PTI के नेता शेख मरवत और नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के सांसद अफनान उल्ला के बीच लाइव शो के दौरान हाथापाई हो गई।
पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI के नेता और उनके वकील शेख मरवत और नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के सांसद अफनान उल्ला के बीच न्यूज चैनल पर लाइव शो के दौरान हाथापाई हो गई। दोनों ही यहां डिबेट में शिरकत कर रहे थे।
लाइव शो में यह मारपीट की यह घटना 27 सितंबर की है। डिबेट के दौरान करप्शन के मुद्दे पर दोनों में बहस हो गई। शेख मरबत अचानक सीट से उठे और बाजू में बैठे अफनान पर टूट पड़े। इस दौरान शो के होस्ट जावेद चौधरी सिर्फ दोनों से मारपीट न करने की गुजारिश करते रहे।
हालात, इस कदर बिगड़ गए कि स्टूडियो में लगा स्टिल कैमरा इसे रिकॉर्ड भी नहीं कर पाया, क्योंकि दोनों नेता लड़ते-लड़ते स्टूडियो के कोने तक पहुंच गए थे और वहां तक कैमरे की पहुंच नहीं थी।

तस्वीर में इमरान खान की पार्टी PTI के नेता शेख मरवत नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के सांसद अफनान उल्ला को मारते नजर आ रहे हैं।
दो साल पहले इसी शो पर खान की पूर्व एडवाइजर ने सांसद को थप्पड़ मारा था
जून 2021 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व स्पेशल असिस्टेंट फिरदौस आशिक अवान ने सांसद सांसद कादिर खान मंडूखेल की गिरेबां पकड़कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। कादिर ने पिछले दिनों हुए ट्रेन एक्सीडेंट में 67 लोगों के मारे जाने और देश में बिजली की भारी किल्लत का जिक्र किया तो फिरदौस भड़क उठी थीं।
अप्रैल 2021 में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी इसी शो में आपा खो बैठे थे। उनसे कश्मीर मुद्दे पर सवाल किया गया था जिसके बाद वो बुरी तरह से भड़क उठे थे।

तस्वीर कादिर को थप्पड़ मारतीं फिरदौस आशिक अवान की है।
4 साल पहले खान की पार्टी के नेता ने लाइव टीवी प्रोग्राम में पत्रकार को पीटा था
जून 2019 में PTI नेता मसरूर अली सियाल ने कराची प्रेस क्लब के अध्यक्ष इम्तियाज खान फरन को लाइव शो के दौरान पीट दिया था।
मसरूर और इम्तियाज न्यूज लाइन विद आफताब मुघेरी शो में शामिल हुए थे। दोनों के बीच किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था। गुस्से में सियाल ने इम्तियाज के साथ मारपीट कर दी थी। इन दोनों के अलावा दो और मेहमान भी इस प्रोग्राम में शामिल हुए थे।

तस्वीर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मसरूर अली कराची प्रेस क्लब के अध्यक्ष इम्तियाज खान को पीटते दिख रहे हैं।
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार ने बच्चे को थप्पड़ मारा था
पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार ने ईद के मौके पर रिपोर्टिंग के दौरान एक बच्चे को कैमरे के सामने आने पर थप्पड़ जड़ दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि बच्चा रिपोर्टर को परेशान कर रहा था, इस वजह से उसने आपा खोकर उसे थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि कुछ यूजर्स इसे वॉयलेंट (हिंसक) रिएक्शन बता रहे थे।

पाकिस्तानी रिपोर्टर ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान अपना आपा खो दिया था।
[ad_2]
Source link
