PM Narendra Modi Ayodhya Visit LIVE Update; Yogi Adityanath | Ayodhya Dham Airport Ayodhya Dham Railway Station | मोदी अयोध्या में, एक दलित के घर पहुंचे: रोड शो किया; 6 वंदे भारत, 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Ayodhya Visit LIVE Update; Yogi Adityanath | Ayodhya Dham Airport Ayodhya Dham Railway Station

कुछ ही क्षण पहलेलेखक: रमेश मिश्रा / सौरभ शुक्ला

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी 8 किमी लंबा रोड शो किया। लोगों ने उन पर फूल बरसाए। इसके बाद मोदी ने अयोध्या स्टेशन का लोकार्पण किया। इसके बाद 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। थोड़ी देर में वे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम का इनॉगरेशन करेंगे।

दोनों जगहों को रामकथा थीम पर सजाया गया है। इसके अलावा PM 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

मोदी तीसरी बार राम नगरी आए हैं। पहली बार वह 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था। डिटेल में पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी दलित धनीराम मांझी के घर पहुंचे।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी अयोध्या में एक दलित के घर भी मुलाकात करने जा सकते हैं। अयोध्या के राजघाट क्षेत्र स्थित कंधरापुर इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई। सुरक्षा से जुड़े बड़े अधिकारी धनीराम मांझी के घर पहुंचे।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। कुछ देर में उद्घाटन करेंगे।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन में लोगों से मिले मोदी

अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन के बाद मोदी ने स्टेशन का जायजा लिया। ट्रेन के अंदर जाकर स्टूडेंट्स से मिले।

ये दो अमृत भारत ट्रेनें शुरू

  • दरभंगा-अयोध्या धाम जंक्शन- दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)
  • मालदा टाउन – बेंगलुरु

ये 6 वंदे भारत ट्रेनें शुरू

  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली
  • अमृतसर – दिल्ली
  • कोयंबटूर- बेंगलुरु
  • मंगलुरु – मडगांव
  • जालना – मुंबई
  • अयोध्या धाम जंक्शन- दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन किया। स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पीएम को नए स्टेशन की व्यवस्थाओं के बारे में बता रहे हैं।

06:22 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

मॉरीशस के सांसद बोले- मोदी पर गर्व है

QuoteImage

मॉरीशस के सांसद महेंद गुनगाप्रसाद ने कहा- इस मौके पर भारत में रहने से बेहद खुश हूं। मैं बता नहीं सकता कि अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर कितना गर्व महसूस हो रहा है। मॉरीशस में ज्यादातर लोग हिंदू है, वे सभी बहुत खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे है। क्योंकि राम मंदिर उसी जगह बना है, जहां भगवान राम पैदा हुए। मैं एक बात ईमानदारी से कहना चाहता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या को दोबारा चर्चा में लाए। जिस तरीके से मंदिर का निर्माण हुआ, उससे मोदी पर गर्व है।

QuoteImage

06:04 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

सिंधिया ने अयोध्या एयरपोर्ट का जायजा लिया

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यमंत्री वीके सिंह महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम पहुंचे। तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। मोदी थोड़ी देर में मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

05:40 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी का 8 किमी लंबा रोड शो शुरू।

रोड शो के दौरान कार से बाहर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एसपीजी के जवान दौड़ते हुए चल रहे थे। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मोदी का रोड शो धर्मपथ व रामपथ से गुजरा। शंख की ध्वनि, घंटे का तीव्र शोर व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत हो रहा था। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए लोग बैरिकेटिंग के दूसरी तरफ दौड़ते हुए भी नजर आए।

05:25 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे, सीएम योगी ने अयोध्या में स्वागत किया

05:24 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

फारूक अब्दुल्ला बोले- भगवान राम पूरी दुनिया के हैं

QuoteImage

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने मंदिर के लिए प्रयास किया। यह अब तैयार है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, बल्कि सभी के हैं। ऐसा किताबों में लिखा है। उन्होंने भाईचारे, प्यार और एकता की बात की है। उन्होंने हमेशा लोगों को जमीन से ऊपर उठाने पर जोर दिया और कभी उनका धर्म, भाषा नहीं पूछी। उन्होंने एक सार्वभौमिक संदेश दिया। अब जब यह मंदिर खुलने जा रहा है तो मैं सभी से कहना चाहता हूं कि भाईचारा बनाए रखें।

QuoteImage

05:14 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

रामकथा की थीम पर सजा महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल अयोध्या धाम एयरपोर्ट रामकथा की थीम पर सजाया गया है। यहां भी लोगों को मंदिर जैसा एहसास होगा।

05:05 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद बोले- अयोध्या में पीएम का पलक पांवड़े बिछाकर इंतजार

04:55 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

केशव मौर्य बोले- दुनियाभर से रामभक्त आ सकेंगे

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। आज अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है। अब दुनियाभर से भगवान राम के भक्त यहां आ सकेंगे।

04:54 AM30 दिसम्बर 2023

  • कॉपी लिंक

यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद बोले- आज ऐतिहासिक मौका

यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आज ऐतिहासिक मौका है। पीएम मोदी ने एक अयोध्या को रेनोवेट करने का प्रण लिया था। ये लोगों की आंखों के सामने पूरा हो रहा है। एयरपोर्ट लोगों के लिए ऑपरेट होना शुरू हो जाएगा। हमें नए अयोध्या शहर के लिए काम करने का मौका मिला है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *