Parliament Budget Session Live Updates: Lok Sabha, Rajya Sabha Proceedings Begin Today Waqf Bill News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

11:31 AM, 10-Mar-2025

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। दरअसल नई शिक्षा नीति और तीन भाषाओं के विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘वे (DMK) बेईमान हैं। वे तमिलनाडु के छात्रों के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं। वे तमिलनाडु के छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उनका एकमात्र काम भाषा की बाधाएं खड़ी करना है। वे राजनीति कर रहे हैं। वे अलोकतांत्रिक और असभ्य हैं।’

11:13 AM, 10-Mar-2025

‘विपक्ष स्वस्थ चर्चा करे’

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, ‘लोकतंत्र की आज की आवश्यकता यही है कि विपक्ष एक स्वस्थ चर्चा करे और सत्ता पक्ष को घेरे और सत्ता पक्ष विपक्ष को अपने अच्छे कार्यों की जानकारी देकर उनको संतुष्ट करे लेकिन विपक्ष तैयार नहीं है। विपक्ष हंगामे के लिए तैयार रहता है, सदन में बाधा डालने के लिए तैयार रहता है।’

11:09 AM, 10-Mar-2025

लोकसभा में चल रहा प्रश्नकाल

लोकसभा में पीएम श्री योजना के तहत राज्यों में स्कूल खोले जाने को लेकर सवाल किए गए, जिनका केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया। 

11:01 AM, 10-Mar-2025

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

संसद के बजट सत्र में आज से दूसरे भाग की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

09:28 AM, 10-Mar-2025

राज्यसभा में संजय सिंह ने

आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया है, जिसमें “शेयर बाजार में तीव्र गिरावट के कारण खुदरा निवेशकों को हुए नुकसान और नियामक तंत्र की प्रभावशीलता” पर चर्चा की जाएगी।

09:27 AM, 10-Mar-2025

परिसीमन मुद्दे को लेकर डीएमके ने दिया स्थगन नोटिस

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया, जिसमें “आगामी परिसीमन प्रक्रिया से संबंधित गंभीर चिंताओं, विशेष रूप से भारत के संघीय ढांचे पर इसके प्रभाव, जो दक्षिणी राज्यों के निष्पक्ष प्रतिनिधित्व को प्रभावित कर रहा है” पर चर्चा की गई।

09:25 AM, 10-Mar-2025

भारत की तरफ से टैरिफ में कथित कटौती पर कांग्रेस का कार्यस्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बाहरी दबाव के चलते भारत की तरफ से टैरिफ में कथित कटौती पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया।

09:23 AM, 10-Mar-2025

विजय वसंत ने सदन में एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया

कन्याकुमारी से लोकसभा सांसद विजय कुमार उर्फ विजय वसंत ने सदन में एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें “तमिलनाडु में अपर्याप्त वित्तपोषित रेलवे परियोजनाओं पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता” पर तत्काल चर्चा की मांग की गई है।

08:11 AM, 10-Mar-2025

मणिकम टैगोर ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

संसद सत्र के दूसरे हिस्से की आज से शुरुआत होगी, इससे पहले कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में सदन के व्यवसाय के स्थगन के लिए एक प्रस्ताव दिया, “मणिपुर और जम्मू में आंतरिक सुरक्षा संकट: संघर्ष, हिंसा और सरकार की जवाबदेही” पर चर्चा करने के लिए।

 

07:44 AM, 10-Mar-2025

गूंज सकता है लोकसभा परिसीमन का मुद्दा

सत्र के दौरान द्रमुक समेत दक्षिण भारत के दलों ने लोकसभा परिसीमन के मुद्दे को तूल देने की घोषणा कर दी है। इस सत्र के दौरान सरकार की कोशिश दोनों सदनों में 35 लंबित विधेयकों को पारित कराने की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *