Parineeti-Raghav Wedding | परिणीति चोपड़ा ने दुपट्टे पर लिखवाया राघव चड्ढा का नाम, विकिपीडिया ने अपडेट किया कपल का रिलेशनशिप स्टेटस

[ad_1]

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने 24 नवंबर को लीला पैलेस में अपनी शादी रचाई है। दोनों ने कड़ी सिक्योरिटी के बीच अपनी शादी के फेरे लिए। परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में राघव के नाम का जड़ा हुआ दुपट्टा कैरी किया। वहीं परिणीति और राघव के शादी के बंधन में बंधते ही विकिपीडिया ने दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट कर दिया है।  

परिणीति और राघव के शादी की तस्वीरों का उनके फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। वहीं एक्ट्रेस ने 25 सितंबर यानी आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हस्बैंड राघव के साथ अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। कपल की वेडिंग पिक्चर्स ने सभी का अटेंशन ग्रैब किया है, लेकिन इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा जिस चीज ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा वह है परिणीति का दुपट्टा। जिसे उन्होंने अपने शादी में पहना।

यह भी पढ़ें

परिणीति ने पहना राघव के नाम का ब्लाउज 

परिणीति के दुपट्टे पर ‘राघव’ का नाम जड़ा हुआ है। जिसे परिणीति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों में परिणीति और राघव क्रीम कलर के आउटफिट में बेहद खुबसूरत दिखाई दे रहे हैं। परिणीति अपने आउटफिट के साथ ग्रीन गोल्डन एमराल्ड ज्वैलरी कैरी की हैं। वहीं राघव भी क्रीम शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं।

विकिपीडिया ने अपडेट किया रिलेशनशिप स्टेटस 

तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है।” विकिपीडिया ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप स्टेटस को अपडेट करते हुए दोनों को एक-दूसरे का जीवनसाथी कर दिया है। 

शादी में शामिल हुए ये गेस्ट 

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में राजनेता, सेलेब्स और खेल जगत के लोग भी शामिल हुए। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और संजीव अरोड़ा, शिवसेना यूबीटी अध्यक्ष आदित्य ठाकरे, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, हरभजन सिंह और सानिया मिर्जा ने भी शिरकत की। हालांकि, परिणीति की शादी में बड़ी बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी कारण वश शामिल नहीं हो पाईं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *