Pakistan vs Afghanistan Live Score Cricket World Cup 2023 Match on 23rd oct 2023 at MA Chidambaram Stadium Chennai PAK vs AFG 22nd Match Latest Updates in Hindi

Pakistan vs Afghanistan Live Cricket Score World cup 2023: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों की चेन्नई के एमए चिदंबरम में स्टेडियम में टक्कर हो रही है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सामने 283 रन का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन जुटाए। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 92 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 74 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की पारी की शुरुआत अच्छी रही। अब्दुल्लाह शफीक (75 गेंदों में 58, पांच चौके, दो सिक्स) और इमाम-उल-हक (22 गेंदों में 17, दो चौके) ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। इमाम 10वें ओवर में आउट हुए। शफीक और बाबर के संग दूसरे विकेट के लिए 54 रन की पार्टनरशिप की। शफीक ने 23वें ओवर में अपना विकेट खोया। मोहम्मद रिजवान (10 गेंदों में 8) का बल्ला नहीं चला। बाबर ने सऊद शकील (34 गेंदों में 25) और शादाब खान के साथ 43-43 रन की साझेदारी की। बाबर 42वें ओवर में पवेलियन लौटे। इसके बाद, शादाब और इफ्तिखार अहमद ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। इफ्तिखार और शादाब आखिरी ओवर में आउट हुए। दोनों ने 40-40 रन की पारी खेली। इफ्तिखार ने 27 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौके और 4 छक्के मारे। शादाब ने एक चौका और एक छक्का लगाया। उन्होंने 38 गेंद खेलीं। शाहीन अफरीदी 3 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने तीन और नवीन-उल-हक ने दो विकेट चटकाए। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने एक-एक शिकार किया।

Pakistan vs Afghanistan World Cup 2023 Match LIVE Updates

AFG 135/1 (22 ओवर)*

PAK 282/7 (50 ओवर)

7:50 PM – Pak vs Afg Live: शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने 22वें ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को अपने जाल में फंसाया। गुरबाज पुल मारना चाहते थे मगर उसामा मीर के हाथों लपके गए। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली। गुरबाज ने जादरान (63*) के साथ पहले विकेट के लिए 130 रन की पार्टनरशिप की। गुरबाज का साथ देने के लिए रहमत शाह (2*) आए हैं।

7:40 PM – Pak vs Afg Live: जादरान 62 और गुरबाज 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बाबर आजम अपने पांच गेंदबाजों को आजमा चुके हैं लेकिन पाकिस्तान को पहली सफलता नहीं मिल रही।

7:25 PM – Pak vs Afg Live: जादरान के बाद गुरबाज का भी पचासा पूरा हो गया है। उन्होंने चौथा वनडे अर्धशतक जमाया है। अफगानिस्तान टीम 16वें ओवर में 100 रन के पार पहुंच गई है।

7:20 PM – Pak vs Afg Live: जादरान ने 54 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। यह उनके वनडे करियर की पांचवीं फिफ्टी है। गुरबाज भी अर्धशतक के करीब हैं। वह 45 रन बना चुके हैं।

7:00 PM – Pak vs Afg Live: अफगानिस्तान का पावरप्ले में दबदबा रहा। अफगानिस्तान ने शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 63 रन जोड़े। जादरान 32 और गुरबाज 29 के निजी स्कोर पर हैं। हारिस ने 10वां ओवर मेडल डाला।

6:50 PM – Pak vs Afg Live: हारिस राउफ ने आठें ओवर में 17 रन लुटाए। उन्हें गुरबाज ने कूटा। गुरबाज ने दूसरी-तीसरी और पांचवीं-छठी गेंद पर चौका लगाया।

6:40 PM – Pak vs Afg Live: जादरान 26 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुरबाज (8*) उनका बखूब साथ दे रहे हैं। पाकिस्तान ने छठे ओवर में 30 का आंकड़ा पार कर लिया।

6:20 PM – Pak vs Afg Live: अफगानिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान लक्ष्य का पीछा करने आए हैं। दोनों ने शुरुआती दो ओवर में 18 रन बटोर लिए हैं। शाहीन ने पहले ओवर में 10 और हसन अली ने दूसरे ओवर में 8 रन दिए। जादरान 13 और गुरबाज 5 के निजी स्कोर पर हैं।

5:40 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 283 रन का टारगेट दिया है। नवीन ने अंतिम ओवर में तीन रन दिए और दो विकेट चटकाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर इफ्तिखार और आखिरी गेंद पर शादाब को आउट किया। दोनों ने 40-40 रन की पारी खेली और 73 रन की साझेदारी की।

5:25 PM – Pak vs Afg Live: इफ्तिखार अहमद ने आक्रामक रुख अपना रखा है। उन्होंने नवीन द्वारा डाले गए 48वें ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाया। इफ्तिखार 32 और शादाब 32 के निजी ्कोर पर पहुंच गए हैं।

5:10 PM – Pak vs Afg Live: शादाब 22 और इफ्तिखार अहमद 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 25 रन से अधिक की पार्टनरशिप हो गई है। 

4:55 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। बाबर आजम को नूर अहमद ने अपने जाल में फंसा लिया है। बाबर ने 42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नबी को कैच दिया। उन्होंने 92 गेंदों में 74 रन बनाए। बाबर ने 4 चौके और 1 छक्के मारा। बाबर ने शादाब (16*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन जोड़े।

4:35 PM – Pak vs Afg Live: बाबर आजम (52*) ने 69 गेंदों में अर्धशतक बनाया है। यह उनका मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरा और ओवरऑन 30वां वनडे अर्धशतक है। शादाब खान 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:25 PM – Pak vs Afg Live: सऊद शकील 34 गेंदों में 25 रन जोड़कर पवेलियन लौटे गए हैं। उन्होंने 3 चौके लगाए। शकील को मोहम्मद नबी ने 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने छक्का मारने के चक्कर में राशिद को कैच थमाया। शकील ने बाबर आजम (47*) के संग चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की।

4:10 PM – Pak vs Afg Live: बाबर आजम अर्धशतक करीब हैं। उन्होंने 44 रन जुटा लिए हैं। शकील 16 के निजी स्कोर पर हैं। दोनों के बीच 30 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

3:50 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान ने तीसरा विकेट खो दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 8 रन जुटाए। उन्होंने एक छक्का मारा। रिजवान को नूर अहमद ने 25वें ओवर में मुजीब को कैच कराया। बाबर 36 और सऊद शकील 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

3:35 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान का दूसरा विकेट अब्दुल्ला शफीक के रूप में गिरा है। उन्होंने 75 गेंदों में 58 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके औऱ 2 छक्को जड़े। उन्हें नूर अहमद ने 23वें ओर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। शफीक ने बाबर के संग 54 रन की साझेदारी की।

3:20 PM – Pak vs Afg Live: शफीक ने 60 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने राशिद खान द्वारा डाले गए 19वें ओवर की चौथी गेंद पर डबल निकालकर पचासा कंप्लीट किया। बाबर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:00 PM – Pak vs Afg Live: शफीक तीसरे वनडे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 46 गेंदों में 41 रन जोड़ चुके हैं। बाबर 16 गेंदों में 16 रन बनाकर टिके हैं।

2:50 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान को पहला झटका इमाम-उल-हक के तौर पर लगा है। उन्होंने 22 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 17 रन बनाए। उन्हें उमरजई ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर नवीन के हाथों लपकवाया। इमाम ने शफीक (39*) के साथ पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। शफीक का साथ देने के लिए कप्तान बाबर आजम (6*) आए हैं।

2:35 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान ने आठवें ओवर में 50 का आंकड़ा पार किया। मुजीब द्वारा डाले गए इस ओवर में शफीक ने छक्का और चौका लगाया। शफीक 37 और इमाम 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

2:20 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान ने शुरुआती पांच ओवर में सधी हुई शुरुआत की है। पाकिस्तान ने इस दौरान बिना विकेट खोए 26 रन जोड़े। शफीक 19 और इमाम 6 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

2:00 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान की पारी का आगाज हो गया है। अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। अफानिस्तान के लिए पहला ओवर नवीन-उल-हक ने डाला और 5 रन खर्च किए। शफीक ने सिंगाला निकाला जबकि इमाम ने चौका लगाया।

1:40 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ

अगानिस्तान प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद

1:37 PM – Pak vs Afg Live: अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने एक-एक बदलाव किया है। मोहम्मद नवाज की जगह शादाब खान पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं। नवाज को बुखार है। अफगानिस्तान ने चार स्पिनर चुने हैं। फारुकी की जगह नूर को मौका दिया है।

1:33 PM – Pak vs Afg Live: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

1:25 PM – Pak vs Afg Live: इस मैच में कुछ ही देर में टॉस होगा। अफगानिस्तान की टीम में 4 स्पिनर नजर आ सकते हैं। 

1:00 PM – Pak vs Afg Probable Playing XI- पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और फजलहक फारूकी

12:20 PM – Pak vs Afg Match LIVE- पाकिस्तान वर्सेस अफगानिस्तान मैच में टॉस दोपहर को डेढ़ बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 2 बजे फेंकी जाएगी। 

11:45 AM – Pak vs Afg Match LIVE- पाकिस्तान की टीम को एक झटका लगा है। घुटने की चोट की वजह से इस मैच के लिए फखर जमान उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, वे पिछले कुछ मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। 

11:30 AM – Pak vs Afg Match LIVE- अफगानिस्तान की टीम एक उलटफेर कर चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम को बचकर रहना होगा। 

11:00 AM – Pak vs Afg Match LIVE- पाकिस्तान की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। अफगानिस्तान की टीम चेन्नई में पाकिस्तान पर भारी पड़ सकती है। 

पाकिस्तान वर्सेस अफगानिस्तान वनडे हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमों ने आपस में कुल सात मैच खेले हैं। पाकिस्तान ने सभी सात मैचों में विजयी परचम फहराया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप 2019 में तीन विकेट से हराया था। पाकिस्तान का भले ही आंकड़ों में पलड़ा भारी हो लेकिन अफगानिस्तान ने उसे कई बार कड़ी टक्कर दी है। पाकिस्तान के बल्लेबाज टूर्नामेंट में स्पिनरों के सामने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिसका अफगान टीम फायदान उठाना चाहेगी। अफगानिस्तान का स्पिन विभाग काफी मजबूत है जिसमें राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे स्पिनर शामिल हैं। पाकिस्तान टीम फिलहाल चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अफगानिस्तान के खाते में दो अंक है और वो सबसे नीचे दसवें पायदान पर है।

पाकिस्तान स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ, शादाब खान, फखर जमान, आगा सलमान, मोहम्मद वसीम जूनियर।

अफगानिस्तान स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नूर अहमद, रियाज हसन।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *