Pakistan News | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 3 आतंकवादी ढेर, एक सैनिक की भी मौत

[ad_1]

Representative Image

Loading

पेशावर (पाकिस्तान). पाकिस्तान के सुरक्षा बलों (Pakistan Security Forces) ने उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए दो अभियान के दौरान कम से कम तीन आतंकवादियों को मार गिराया जबकि आईईडी विस्फोट (IED Blast) में एक सैनिक की भी मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी।

डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई जबरदस्त गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। पाकिस्तान सेना की सूचना शाखा ने एक बयान में कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान जिले के कोट आजम क्षेत्र में चलाए गए एक अलग अभियान में गोली लगने से एक आतंकवादी मारा गया।

यह भी पढ़ें

विभाग ने कहा कि सुरक्षा बलों ने मारे गए तीनों आतंकवादियों के पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किए जो सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। उत्तर वजीरिस्तान जिले के घरयूम क्षेत्र में एक अन्य घटना में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट में एक सैनिक की भी मौत हो गई।

सुरक्षा बलों ने इलाके में किसी भी आतंकवादी की मौजूदगी को खत्म करने के लिए इन इलाकों में अभियान शुरू किया है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *