[ad_1]
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव है। पिछले चुनाव में सरकार बनाने वाले इमरान खान जेल में हैं। 4 साल बाद वतन वापसी करने वाले नवाज शरीफ फिर से प्रधानमंत्री की दौड़ में हैं और बिलावल भुट्टो अपनी पार्टी PPP की सरकार बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं। 70 साल के मौलाना फजल उर रहमान, उर्फ मौलाना डीजल किंगमेकर बनने के लिए चुनाव में उतरे हैं।
पड़ोस में चल रही सियासी उठापटक का हर जरूरी कवरेज 2 फरवरी से दैनिक भास्कर पर। इस बड़े इवेंट को तीन हिस्सों में कवर करेंगे…
1. पाकिस्तान से ग्राउंड रिपोर्ट: इस्लामाबाद से राणा माल्ही और कराची से ताबिश कैफिली पाकिस्तान में हो रही पॉलिटिकल एक्टिविटी के बारे में बताएंगे। इनके अलावा पाकिस्तान के चारों प्रांतों, यानी पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और बलूचिस्तान से भास्कर रिपोर्टर स्टोरी भेजेंगे।
2. लाइव कवरेज: बड़े घटनाक्रम, खासकर वोटिंग और काउंटिंग के दिन पाकिस्तान में हो रही हर गतिविधियों का लाइव कवरेज।
3. नॉलेज स्टोरी: पाकिस्तान की राजनीति को लेकर ऐसी स्टोरीज जो सबसे सटीक, सबसे डिटेल्ड और सबसे नॉलेजफुल होंगी।
ग्राउंड रिपोर्ट, लाइव कवरेज और एनालिसिस के लिए पढ़ते, देखते और सुनते रहिये दैनिक भास्कर ऐप।
पाकिस्तान के चुनाव पर भास्कर की कवरेज…
भास्कर एक्सक्लूसिव ‘मोदी फैन’ हैं पाकिस्तान चुनाव में हिंदू कैंडिडेट सवीरा:बोलीं- मोदी पावर और सादगी का बेजोड़ कॉम्बिनेशन, यहां हिंदुओं से भेदभाव नहीं

पाकिस्तान को आजाद हुए 76 साल हो गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा की बुनेर सीट भी 1968 में स्वात स्टेट से पाकिस्तान में शामिल हो गई थी। हालांकि 76 साल गुजरने के बाद ये पहला मौका है जब किसी हिंदू महिला कैंडिडेट को खैबर पख्तून प्रोविंस की किसी जनरल सीट से टिकट मिला है। डॉ. सवीरा को बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी यानी PPP ने यहां से उम्मीदवार बनाया है। उनका पूरा इंटरव्यू यहां पढ़ें…
इमरान को चुनाव से 8 दिन पहले दूसरी बार सजा:सऊदी से मिली ज्वेलरी बेचने पर बुशरा समेत 14 साल जेल; कल भी हुई थी सजा

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से 8 दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दूसरी बार सजा सुनाई गई है। खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना रेफरेंस मामले में 14 साल की जेल की सजा हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
नवाज की रैली में टाइगर लेकर पहुंचा समर्थक:पूर्व PM की पार्टी का चुनाव चिह्न भी लॉयन; नवाज बोले- इसे फौरन वापस भेजो

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
[ad_2]
Source link
