Pakistan Blast | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में भयंकर ब्लास्ट, पुलिस को किया टारगेट, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर: ब्लास्ट

Loading

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के खैबर पख्तूनवा में एक पुलिस मोबाइल वैन के पास विस्फोट (Blast) में कम से कम 5 लोग मारे गए हैं। वहीं इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मामले पर स्थानीय पुलिस ने कहा कि पुलिस कर्मियों को वैन में ड्यूटी के लिए ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार उक्त ब्लास्ट जिले के टैंक अड्डा के पास डेरा इस्माइल खान के स्थानीय बाजार में हुआ है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोटक सामग्री को एक मोटरसाइकिल से फिक्स किया गया था। पुलिस ने बताया कि कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उधर पाकिस्तान की एक स्थानीय मीडिया के अनुसार कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। कहा जा रहा है कि बीते साल नवंबर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) द्वारा सरकार के साथ अपना संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद, पाकिस्तान में विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाया है। हालांकि सबकी ताजा हमले की खबर लिखे जाने तक किसी ने जिम्मोदारी नहीं उठाई है।

जानकारी दें कि पाकिस्तान में बीते 29 सितंबर को ही एक के बाद एक दो आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई थी और वहीं102 लोग घायल हो गए थे। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *