10:25 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान ने विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 345 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। उसने विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इस मामले में पाकिस्तान ने आयरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आयरलैंड ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 329 रन बनाकर मैच को जीता था।
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए। पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर 345 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
रिजवान और शफीक का शतक
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने शतकीय पारी खेली। रिजवान 121 गेंद पर 134 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चौका लगाकर मैच में पाकिस्तान को जीत दिलाई। शफीक ने 113 रन की पारी खेली। साउद शकील ने 31 रन का योगदान दिया। इफ्तिखार अहमद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। इमाम उल हक 12 और कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हुए।
10:06 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: तीक्ष्णा ने शकील को किया आउट
पाकिस्तान को चौथा झटका साउद शकील के रूप में लगा। वह 45वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। शकील को महीष तीक्ष्णा ने दुनिथ वेलालगे के हाथों कैच कराया। शकील ने 30 गेंद पर 31 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 308 रन है। मोहम्मद रिजवान 117 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए इफ्तिखार अहमद आए हैं। पाकिस्तान को 33 गेंद पर 37 रन बनाने हैं।
09:58 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: रिजवान का शानदार शतक
मोहम्मद रिजवान ने अपना शतक पूरा कर लिया है। पाकिस्तान की टीम धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रही है। उसने 43 ओवर में तीन विकेट पर 294 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 102 गेंद पर 105 और साउद शकील 27 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 42 गेंद पर 51 रन बनाने हैं।
09:10 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका को मिली बड़ी सफलता
श्रीलंका को बड़ी सफलता मथीशा पथिराना ने दिलाई। उन्होंने 34वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल्ला शफीक को आउट कर दिया। शफीक ने ऑफ साइड में शानदार कैच मारा, लेकिन सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान पर हेमंथा ने हवा में उड़ते हुए शानदार कैच लिया। शफीक ने 103 गेंद पर 113 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए।
08:55 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: शफीक ने जड़ा शतक
अब्दुल्ला शफीक ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया।
08:24 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: शफीक और रिजवान की शतकीय साझेदारी पूरी
अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। पाकिस्तान ने 25 ओवर में दो विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। शफीक 75 गेंद पर 68 और रिजवान 48 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:09 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 21 ओवर में 120/2
पाकिस्तान की टीम ने 21 ओवर में दो विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। इमाम उल हक और बाबर आजम के आउट होने के बाद अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 गेंद पर 83 रन की साझेदारी कर ली है। शफीक अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। वह 59 रन बनाकर नाबाद हैं। मोहम्मद रिजवान ने 30 रन बना लिए हैं।
07:02 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका को मिली बड़ी सफलता
श्रीलंका को दूसरी सफलता भी दिलशान मदुशंका ने दिलाई। उन्होंने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आउट कर दिया। बाबर 15 गेंद पर 10 रन बनकार सदीरा समरविक्रमा को कैच थमा बैठे।
06:59 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका
पाकिस्तान को पहला झटका इमाम उल हक के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। पाकिस्तान ने सात ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। अब्दुल्लाह शफीक 14 और कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
05:59 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान को मिला मुश्किल लक्ष्य
श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। लंकाई टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए। पाकिस्तान को जीत के लिए 345 रन बनाने होंगे। उसके लिए कुसल मेंडिंस ने सबसे ज्यादा 122 रन बनाए। यह वनडे में उनका तीसरा शतक है। सदीरा समरविक्रमा ने 108 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर में अपना पहला शतक जड़ा। इन दोनों के अलावा पथुम निसांका ने 51 रन का योगदान दिया। धनंजय डी सिल्वा ने 25, कप्तान दासुन शनाका ने 12 और दुनिथा वेलालगे ने 10 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हसन अली ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो सफलता मिली। शाहीन अफरीदी, शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिए।
05:47 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: हसन अली को मिली चौथी सफलता
श्रीलंका को सातवां झटका हसन अली ने दिया। उन्होंने मैच में अपना चौथा विकेट लिया। सदीरा समरविक्रमा 89 गेंद पर 108 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। श्रीलंका ने 48 ओवर में सात विकेट पर 335 रन बना लिए हैं।
05:42 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: समरविक्रमा का शतक, शनाका आउट
श्रीलंका के बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके शतक लगाने के बाद कप्तान दासुन शनाका आउट हो गए। शनाका 18 गेंद पर 12 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। कप्तान बाबर आजम ने उनका कैच लिया।
05:21 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान को मिली पांचवीं सफलता
पाकिस्तान को पांचवीं सफलता मोहम्मद नवाज ने दिलाई। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा को शाहीन अफरीदी के हाथों कैच कराया। धनंजय 34 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए।
04:40 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: समरविक्रमा का अर्धशतक
सदीरा समरविक्रमा ने 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनकी कोशिश अंत तक मैदान में रहकर बड़ी पारी खेलने की होगी। उन्होंने अब तक अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया है। धनंजय डे सिल्वा के साथ उन्होंने बेहतरीन साझेदारी की है। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 255 रन है।
04:26 PM, 10-Oct-2023
PAK vs SL Live Score: चरिथ असालंका आउट
229 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। चरिथ असालंका तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हसन अली ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। अब पाकिस्तान की टीम मैच में वापसी कर रही है। सदीरा समरविक्रमा के साथ धनंजय डे सिल्वा क्रीज पर हैं। 31 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 230/4 है।