Pak Army Chief said- the foundation of the country was laid on a pen | PAK आर्मी चीफ बोले-देश की बुनियाद कलमे पर रखी गई: हम हिंदुओं से अलग हैं, यही टू नेशन थ्योरी; इसी वजह से दो देश बने

[ad_1]

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने कहा- पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी।

देश की राजधानी इस्लामाबाद में पहले ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन जनरल मुनीर ने यह बात कही। सम्मेलन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत पाकिस्तान के कई बड़े नेता मौजूद थे। जनरल मुनीर ने कहा- पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को आपको जरूर सुनानी है।

हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारी सोच, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। इसी वजह से हम दो देश हैं, एक देश नहीं हैं। इस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि इसकी कैसे रक्षा करना है।

जनरल मुनीर ने कहा- आज तक सिर्फ दो रियासतों की बुनियाद कलमें पर पड़ी। पहली रियासत-ए-तैयबा क्योंकि तैयबा को हमारे नबी (मोहम्मद साहब) ने नाम दिया था। आज उसे मदीना कहते हैं। वहीं, दूसरी रियासत 1300 साल बाद अल्लाह ने पाकिस्तान बनाई।

पहले कहा था- भारत हमारे नागरिक मार रहा पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने पिछले साल कहा था कि भारत हमारी जमीन पर आतंक बढ़ा रहा है। वे हमारे मुल्क में घुसकर पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन उसकी आदत बनती जा रही है।

इसके खिलाफ अब कई देश आवाज भी उठा रहे हैं। हम अपने नागरिकों की रक्षा के लिए उनकी इन साजिशों को लगातार नाकाम करते रहेंगे। अगर कोई भी मुल्क पर हमला करेगा या हमारी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करेगा, तो सेना पूरी ताकत से इसका जवाब देगी। पूरी खबर पढ़ें…

—————————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

5 साल पहले असीम मुनीर से भिड़े इमरान; सेना प्रमुख से दुश्मनी की कहानी, जिससे दांव पर लगा पूरा पाकिस्तान

8 फरवरी, 2024 को पाकिस्तान में 265 सीटों पर आम चुनाव हुए। पाक आर्मी की हर कोशिश के बावजूद सबसे ज्यादा 92 सीटें इमरान समर्थक निर्दलीय कैंडिडेट्स ने जीतीं। इमरान खान कभी सेना के लाड़ले माने जाते थे। 5 साल पहले असीम मुनीर से ऐसी दुश्मनी शुरू हुई कि पाकिस्तान का राजनीतिक भविष्य ही दांव पर लग गया। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *