[ad_1]
![]()
मुंबई: मई महीने एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। ‘शैतान’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक कई फिल्में और वेब सीरीज कॉमेडी, हॉरर, एक्शन और रोमांस का फुल डोज देंगी। इस महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्या खास देखने को मिलेगा, इस पर एक नजर डालें।
हीरामंडी
दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ बुधवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शेखर सुमन, फरदीन खान समेत कई और जाने-माने सितारे इस सीरीज में दिखाई देंगे। यह सीरीज ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के हीरामंडी के रेड-लाइट जिले में तवायफों के जीवन के बारे में है।
शैतान
8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म सुपरनैचुरल थ्रिलर है। इसमें जादू, वशीकरण और वूडो गुड़िया का खेल देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म इसी महीने 3 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
योद्धा
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी अच्छी थी, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। अब देखने वाली बात होगी कि ओटीटी पर इसका जादू चलता है या नहीं। फिल्म में दिशा पटानी भी लीड रोल में हैं।
मडगांव एक्सप्रेस
कुणाल खेमू की निर्देशित फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। गोवा में दोस्ती की मस्ती और फिल ड्रग्स केस दिखाने वाली ये फिल्म अब डिजनी प्लस हॉटस्टार पर लोगों का मनोरंजन करेगी। यह फिल्म इसी महीने 17 मई को रिलीज होगी।
अनदेखी सीजन 3
इस चर्चित सीरीज ‘अनदेखी सीजन 3’ का तीसरा सीजन हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और मराठी में रिलीज किया जा रहा है। इस शो में हर्ष छाया, नंदीश संधू, आंचल सिंह, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या शर्मा, अंकुर राठी, लीड रोल में हैं। ये सीरीज 10 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी।
[ad_2]
Source link
