भुवनेश्वर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
घटना 3 नवंबर की है। पुलिस ने एक महीने बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ओडिशा के कंधमाल जिले में एक युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपनी बहन (25) का गैंगरेप किया। फिर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना 3 नवंबर की है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों को 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला के बड़े भाई और उसकी ननद के बीच अवैध संबंध था। महिला को इसकी भनक लग गई थी। उसने अपने भाई को यह रिश्ता खत्म करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर घरवालों को इसकी जानकारी देने की बात कही।
जंगल में दोस्तों के साथ बहन का रेप किया
इसके बाद भाई ने बहन की हत्या का प्लान बना लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन महिला जंगल में पत्ते लाने जंगल गई थी। इस दौरान उसके बड़े भाई ने अपने चार दोस्तों को वहां बुला लिया। सभी ने जंगल में शराब पी।
इसके बाद महिला के साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपी भाई ने बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी
आरोपी ने 6 नवंबर को पुलिस स्टेशन जाकर बहन के लापता होने कि रिपोर्ट भी लिखवाई थी। अगले दिन 7 नवंबर को पुलिस ने जंगल से महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया।
पोस्टमॉर्टम में पता चला कि महिला के साथ कई लोगों ने रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
ये खबरें भी पढ़ें…
बेंगलुरु में डिप्टी डायरेक्टर महिला जियोलॉजिस्ट का मर्डर:घर में डेड बॉडी मिली, पति-बेटा गांव में थे

कर्नाटक में बेंगलुरु के सुब्रमण्यपुरा में माइंस और जियोलॉजी डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर प्रतिमा (43) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 5 नवंबर को बताया कि प्रतिमा पिछले चार-पांच सालों से यहां अकेली रहती थीं। उनके पति और बेटा शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली गांव में रहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
पटना के होटल में महिला कॉन्स्टेबल की हत्या:पति गोली मारकर भागा; बॉडी पर कपड़े नहीं

पटना जंक्शन स्थित एक होटल में पति ने महिला कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी गई। महिला के सिर में गोली मारी गई है। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कमरे में खून और सिंदूर बिखरा हुआ था। कॉन्स्टेबल का नाम शोभा (30) है। वह भागलपुर जिला पुलिस की कॉन्स्टेबल थी। पूरी खबर पढ़ें…
