Nobel Prize 2023 | रसायन विज्ञान में नोबेल की घोषणा, मौंगी जी. बावेंडी, लुई ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को मिला पुरस्कार

[ad_1]

Loading

नई दिल्ली: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2023 (Nobel Prize 2023 in Chemistry ) की घोषणा कर दी है। इस साल केमिस्ट्री में मौंगी जी. बावेंडी (Moungi G. Bawendi), लुईस ई. ब्रूस (Louis E. Brus) और एलेक्सी आई. एकिमोव (Alexei I. Ekimov) को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।  वैज्ञानिकों को “क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए” यह नोबेल दिया जाएगा। क्वांटम डॉट्स सूक्ष्म अणु होते हैं।

‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के अनुसार, ‘‘इन सूक्ष्म कणों में विशिष्ट गुण होते हैं और अब ये टेलीविजन स्क्रीन और एलईडी लैंप से अपनी रोशनी फैलाते हैं। वे रासायनिक प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं और उनकी स्पष्ट रोशनी एक सर्जन के लिए ट्यूमर ऊतक को रोशन कर सकती है।” एकेडमी के महासचिव हंस एलेग्रेन ने बुधवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।  

यह भी पढ़ें

भौतिकी में इन्हें मिलेगा पुरस्कार 

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस बार पियरे अगस्टीनी, फेरेंस क्रौसऔर एने लुइलिये को दिया जाएगा। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस बार उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया जो  छोटे हिस्से के दौरान परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन का अध्ययन लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करता है।

यह भी पढ़ें

चिकित्सा क्षेत्र के इन्हें दिया जाएगा नोबेल 

वहीं, बीते दिन रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की थी। इस बार नोबल पुरस्कार काटालिन कारिको  और ड्रयू वीसमैन  को कोविड-19 से लड़ने के लिए एमआरएनए टीकों के विकास से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया जाएगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *