Nitish Kumar Remarks | नीतीश कुमार की जनसंख्या नियंत्रण बयान पर अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका ने की टिप्पणी, बोलीं- बिहार में साहसी महिला को आगे आने की जरूरत

[ad_1]

अफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और गायिका मैरी मिलबेन (Mary Milben)
Photo: ANI

Loading

वाशिंगटन/डीसी: जनसंख्या नियंत्रण (Bihar population control) पर हाल ही में बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दिए गए बयान पर अफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और गायिका मैरी मिलबेन (Mary Milben) ने टिप्पणी की है। उन्होंने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार में महिलाओं को चुनौती दी जा रही है, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के सीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। 

बीजेपी को बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाना चाहिए

मैरी मिलबेन ने कहा कि आज, भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है, यहीं बिहार में, जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के सीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। यदि मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती।  

फ्रीकी-अमेरिकी गायिका मिलबेन  ने कहा मेरा मानना है कि बीजेपी (BJP) को बिहार में महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यही महिला सशक्तिकरण और विकास और प्रतिक्रिया की सच्ची भावना होगी। 

मिलबेन बताईं वो क्यों हैं मोदी की प्रशंसक

मिलबेन ने आगे कहा कि 2024 का चुनावी मौसम दुनिया भर में शुरू हो गया है, यहां अमेरिका में और निश्चित रूप से भारत में।कई लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन क्यों करती हूं और भारत के मामलों पर इतनी बारीकी से नजर क्यों रखती हूं। उत्तर सीधा है, मैं भारत से प्यार करती हूं और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। वे यानी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका-भारत संबंधों और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में हुईं थी शामिल

बता दें कि मैरी मिलबेन ने 2022 में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रदर्शन करने के लिए भारत की अपनी पहली यात्रा की थीं। मैरी पहली ऐसी अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार हैं जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए  आईसीसीआर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। साथ ही वह अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली आधिकारिक अतिथि  के रूप में भी में शामिल हुईं थी।

भारत आने को लेकर थीं उत्साहित

मिलबेन को जब भारत की ओर से न्योता दिया गया था। तब उन्होंने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में शामिल होने को लेकर कहा था कि  ‘मैं इस समृद्ध मातृभूमि का अनुभव करने,  दुनियाभर में भारत और भारतीय समुदाय के साथ अपने सार्थक संबंधों का जश्न मनाने और भारत की स्वतंत्रता के इस महत्वपूर्ण समारोह के दौरान अमेरिका और भारत के महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक गठबंधन को मजबूत करने का अवसर पाकर बेहद खुश हूं।’

नीतीश कुमार विवादित टिप्पणी क्या है

बिहार सीएम नीतीश कुमार मंगलवार यानी की 07 नवंबर को बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं और सेक्स एजुकेशन की भूमिका को समझा रहे थे। समझाने की प्रकिया में उन्होंने अपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उनके इस दिए गए बयान की काफी आलोचना हुई। वह जमकर ट्रोल हुए। हालांकि सीएम ने कल यानी की गुरुवार 08 नवंबर को इस पर माफी भी मांगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *